मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम किस कदर ध्वस्त है इसका जायजा लेना हो तो शहर के मठिया जीरात ईदगाह रोड में चले जायें। वार्ड नंबर 12 व 13 को जोड़ने वाली इस प्रमुख सड़क पर नाले का पानी बह रहा है। दोनों वार्ड के घरों का पानी सड़क पर आ रहा है। हल्की बारिश में ही सड़क पर भारी जलजमाव की स्थिति बन जाती है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि ढाका, पकड़ीदयाल, घोड़ासहन आदि जगहों से आने वाले लोगों का शहर में प्रवेश का यह दूसरा प्रमुख मार्ग है। 3 से 4 हजार स्कूली छात्र जलजमाव से होकर गुजरने को हैं मजबूर जलजमाव से सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को होती है। मठिया जीरात ईदगाह रोड में करीब आधा दर्जन विद्यालय हैं। जिसमें निजी व सरकारी स्कूल शामिल हैं। इनमें पढ़ने वाले करीब 3 से 4 हजार बच्चों को जलजमाव के कारण आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार अक्सरहां स्कूली बच्चे पानी में गिर जाते हैं। जिससे यूनिफार्म भिंग कर गंदा हो जाता है। नाला पूरी तरह ध्वस्त होने से हो रही है समस्यायहां सड़क किनारे बना नाला पूरी तरह ध्वस्त है। जिससे पानी का बहाव नहीं होने से समस्या गंभीर होती जा रही है। नाला निर्माण में बरती गयी अनियमितता का दंश लोगों को झेलना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार, यहां पूर्व में नगर परिषद के द्वारा ईदगाह की ओर से नाला का निर्माण किया गया था। लेकिन घटिया निर्माण के कारण पानी का विपरित बहाव होने से उस नाला का लाभ नहीं मिल सका। पीडब्ल्यूडी से नाला व सड़क का हुआ था निर्माणपीडब्ल्यूडी के द्वारा मठिया जीरात ईदगाह पथ में सड़क व नाला का निर्माण किया गया था। लेकिन नाले का सही से निर्माण नहीं होने से आज धर्मसमाज चौक से ईदगाह होते हुए एनएच तक पूरा नाला ध्वस्त स्थिति में है।
