चकिया थाना क्षेत्र स्थित रमडीहा गांव में  एक महिला की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। मृतिका गौतम कुमार की पत्नी मीरा देवी(22) बताई जाती है। अनुमंडलीय अस्पताल में मृतका के पति गौतम कुमार ने बताया कि उनका ससुलाल सुगौली थाना क्षेत्र के कौआहा गांव में है। जहां से आज वापस आकर उनकी पत्नी ने पंखा चलाने के लिए जैसे ही स्विच में तार लगाई वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गई। स्वजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल लाया,जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।