समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स( स्वास्थ्य) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पल्स पोलियो अभियान , नियमित टीकाकरण,कोविड आदि की समीक्षा की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बंजरिया:-चिचोरहिया से अभिनंदन सहनी की स्प्लेंडर मोटरसाइकल चोरी
बंजरिया:-बघउत बाबा मंदिर के मुख्य द्वार पर बिक रहे अवैध ताड़ी,जहां लगी रहती है असमाजिक तत्वो का जमावड़ा
*राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया गया ---------------------------------- बिशनपुर किशन देव दुग्ध शीतक केंद्र के सभागार में तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड मुजफ्फरपुर के द्वारा मनाया गया -------------------------------- शिवहर-----भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन के जन्मदिवस पर तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड मुजफ्फरपुर के तत्वधान में शिवहर जिले के दुग्ध शीतक केंद्र बिशनपुर किशुनदेव के सभागार में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया गया है। शिवहर दुग्ध शीतक केंद्र के प्रभारी सत्यनारायण राय, पथ पर्यवेक्षक मुरारी बाबू, मंजय झा, संतोष कुमार सहित कई सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया है। उक्त अवसर पर कृत्रिम गर्भधान कर्मचारी, दुग्ध शीतक केंद्र के सचिव, अध्यक्ष एवं किसान आदि मौजूद थे। दुग्ध शीतक केंद्र के प्रभारी सत्यनारायण राय ने अपने संबोधन में कहा है कि श्वेत क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन के जन्म दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। कार्यक्रम का थीम था कि दुधारू पशुओं में उत्पादन वृद्धि करना , जिले में 165 समितियां संचालित है जिसका पति रोज दूध संग्रहण 10000 लीटर किया जाता है। जबकि पथ पर्यवेक्षक मुरारी बाबू ने कहा है कि शिवहर जिले में 10 हजार सदस्य जुड़े हुए हैं। पशुपालन से बढ़कर काम नहीं है दूजा, रामकृष्ण भी करते थे गौ माता की पूजा। स्वस्थ पशु खुशहाल किसान सुधा डेयरी का यही है वरदान। उन्होंने बताया है कि शिवहर जिले में दूध को ठंडा करने तथा दूध की गुणवत्ता को बचाने को लेकर देकुली धर्मपुर गांव में ब्लॉक कूलर चलता है जिसमें 5000 लिटर दूध का भंडारण एवं संग्रहण की जाती है जिससे दूध की गुणवत्ता की जो कठिनाइयां थी वह दूर हो गई है। गौरतलब हो कि डॉ वर्गीज कुरियन ने भारत को दुनिया का सर्वाधिक दूध उत्पादक देश बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्गीज कुरियन को भारत के ऑपरेशन फ्लड की वजह से जाना जाता है ।कुरियन की अगुवाई में चले ऑपरेशन फ्लड के कारण ही अपना देश दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बना । भैंस के दूध से पहली बार पाउडर बनाने का श्रेय भी कुरियन को जाता है उन दिनों दुनिया में गाय के दूध से मिल्क पाउडर बनाया जाता था ।अमूल के सफलता का एक महत्वपूर्ण कारण यह भी था। अवसर पर उपस्थित दुग्ध शीतक केंद्र शिवहर के अध्यक्ष ,सचिव, किसान के साथ कृत्रिम गर्भधान कर्मचारी आदि मौजूद थे।
*भारतीय संविधान दिवस पर जिले वासियों को दी बधाई ---------------------------------- सामाजिक कार्यकर्ता अजबलाल चौधरी ,शिक्षक संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह सहित शिक्षक नवनीत कुमार आदि ने बैठक कर भारतीय संविधान के प्रति की आस्था व्यक्त ----------------------------- शिवहर----भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अजब लाल चौधरी ने शिवहर जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि संविधान दिवस भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ,तथा नवंबर 2015 से संविधान दिवस मनाया जाने लगा। श्री चौधरी ने बताया है कि भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवंबर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया गया था भारत के संविधान निर्माता के रूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जाना जाता है ।उन्होंने बताया है कि डॉ आंबेडकर ने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है यह दुनिया के सभी संविधानों को परखने के बाद बनाया गया। पूर्व जिला पार्षद श्री चौधरी ने भारतीय संविधान को सशक्त संविधान बताते हुए कहा है कि देश के चार स्तंभ न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया को अपने अधिकार और कर्तव्य का पालन देश हित में करने का अनुरोध किया है। श्री चौधरी ने बताया है कि जिसमें 448 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन है यह हस्तलिखित संविधान है जिसमें 48 आर्टिकल है इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने 17 दिन का वक्त लगा था। विचार व्यक्त करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव शंकर सिंह ने कहा है कि भारतीय संविधान देश का वह संविधान है जो 26 जनवरी 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया ।इसके लिए 29 अगस्त 1947 को ही भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना की गई थी और इसके अध्यक्ष के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नियुक्ति हुई थी। जबकि शिक्षक नवनीत कुमार सिंह ,शिक्षक सुधीर कुमार सिंह, मोहम्मद सरफुद्दीन ,मोहम्मद जमरूद्दीन में विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया था ।वहीं 1934 में संविधान सभा की मांग की गई थी जो कम्युनिस्ट पार्टी के एक नेता एमएन राय ने सबसे पहले इसे विचार को प्रस्तुत किया था तथा इसे कांग्रेस पार्टी ने उठाया और अंत में 1940 में इस मांग को भी सरकार ने स्वीकार कर लिया था। जबकि संविधान सभा के पहले अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा थे।
*पूर्व शिक्षक नगीना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई* ---------------------------------- शिवहर------शिवहर जिला के सेवानिवृत्त शिक्षक 70 वर्षीय नगीना साह पहाड़पुर निवासी के निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव शंकर प्रसाद सिंह सहित कई शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।वहीं पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी ने भी शोक संतप्त परिवारों को ईश्वर से इस दुख की घड़ी में धर्य धारण करने की प्रार्थना की है शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ सहित कई शिक्षकों में सुधीर सिंह, नवनीत सिंह, मोहम्मद जैनुद्दीन, मोहम्मद सरफुद्दीन, सतीश कुमार, संजीव कुमार ,राज करण सिंह ,इंद्र देव तिवारी ,तेज नारायण सिंह, गणेश सिंह ,अरुण कुमार सहित कई सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्वर्गीय नगीना साह के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवारों को धर्य धारण करने का ईश्वर से प्रार्थना की है।
*संविधान दिवस पर डाक्टर भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए शिक्षक संघ ने दिया जिला वासियों को, बधाई* -------------------------- शिवहर-----बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला प्रभारी नवनीत कुमार मनोरंजन अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह एवं प्रधान सचिव मोहम्मद शर्फुद्दीन ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए शिवहर सहित देश वासियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा की 1947 में हमारा देश आजाद होने के बाद संविधान निर्माण की बात जोरों पर चल रही थी, जिसके बाद संविधान सभा का गठन हुआ,09 दिसम्बर 1946 को सांसद भवन सेन्ट्रल हाल में संविधान सभा की पहली बैठक हुई,उसदिन 207 सदस्य ही बैठक में शामिल हुए थे, पहले संविधान सभा में कुल 389 सदस्य थे,देश बटवारे के बाद सदस्यों की संख्या घटकर 299 हो गई,29 अगस्त 1947 को संविधान सभा ने संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर की अगुवाई में ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन किया ,26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया गया तथा 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान सभा के सदस्य भारत के विभिन्न राज्यों से निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चुने गए थे, पंडित जवाहरलाल नेहरु,डा राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद समेत सभी प्रमुख सदस्य शामिल थे,आज के दिन डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद किया जाता है, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को संविधान का जनक कहा जाता है वे संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे, बाबा साहब ने ही फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया, संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति ने हिंदी, और अंग्रेजी दोनों में लिखकर कैलिग्राफ किया था, इसमें कोई टाइपिंग या प्रिंटिंग नहीं है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, इसी आधार पर भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र कहा जाता है, भारतीय संविधान में 448अनुच्छेद 12अनुसुचिया शामिल है,यह दो साल ग्यारह महीने अठारह दिन में बनकर तैयार हुआ, जनवरी 1948 में संविधान का पहला प्रारुप चर्चा के लिए प्रस्तुत किया गया,04 नवम्बर 1948 से शुरू हुई यह चर्चा तकरीबन 32 दिनों तक चली थी,इस अवधि के दौरान 7635 संशोधन प्रस्तावित किए गए, जिनमें से 2473 पर विस्तार से चर्चा हुई तथा 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान पर हस्ताक्षर किए, कहा जाता है कि जिस दिन संविधान पर हस्ताक्षर हो रहे थे उस दिन खूब जोर से बारिश हो रही थी,इसे शुभ संकेत माना गया। पुनः शिवहर जिला सहित देश वासियों को संविधान दिवस की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।
*मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ भाकपा एवं राजद का हड़ताल* शिवहर----भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं राष्ट्रीय जनता दल के संयुक्त तत्वधान में स्थानीय जीरो माइल चौक पर केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक अहमद तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव शत्रुघ्न सहनी के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
शिवहर- कोरोना से बचाव को लेकर मास्क चेकिंग अभियान, पिपराही BDO वासिद हुसैन और SHO अवधेश कुमार के नेतृत्व मे पिपराही बाजार चलाया जा रहा अभियान, 8 लोगों को किया गया जुर्माना
कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे अहमद भाई पटेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक अहमद भाई पटेल के निधन पर जिला कांग्रेस कमिटी ने गहरी संवेदना प्रकट की है। जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता के साथ एक समर्पित कार्यकर्ता को दिया है जिसकी भरपाई असंभव है। स्व. अहमद भाई पटेल तन मन धन से पार्टी के प्रति समर्पित थे। जननेता के रूप में इतनी पकड़ थी कि गुजरात से आठ बार सांसद बने। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव के रूप में अविस्मरणीय कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक के विश्वास पात्र रहे। वहीं नई पीढ़ी राहुल गांधी को भी राजनीतिक सलाह देते रहे। उनके निधन पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला सचिव प्रमोद राय, पूर्व जिला पार्षद इजहारूल हक, मो. नसीम अख्तर, जुल्फिकार अहमद, चंदन कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, भोला साह सहित अन्य शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद लवली आनंद एवं शिवहर से नव निर्वाचित विधायक चेतन आनंद ने भी अहमद भाई पटेल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके निधन से एक अनुभवी नेता का स्थान रिक्त हो गया है वहीं एक मायने में पार्टी ने एक अभिभावक खो दिया है।
