*पूर्व शिक्षक नगीना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई* ---------------------------------- शिवहर------शिवहर जिला के सेवानिवृत्त शिक्षक 70 वर्षीय नगीना साह पहाड़पुर निवासी के निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव शंकर प्रसाद सिंह सहित कई शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।वहीं पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी ने भी शोक संतप्त परिवारों को ईश्वर से इस दुख की घड़ी में धर्य धारण करने की प्रार्थना की है शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ सहित कई शिक्षकों में सुधीर सिंह, नवनीत सिंह, मोहम्मद जैनुद्दीन, मोहम्मद सरफुद्दीन, सतीश कुमार, संजीव कुमार ,राज करण सिंह ,इंद्र देव तिवारी ,तेज नारायण सिंह, गणेश सिंह ,अरुण कुमार सहित कई सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्वर्गीय नगीना साह के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवारों को धर्य धारण करने का ईश्वर से प्रार्थना की है।