बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत से दीपक पटेल ने जन अधिकार पार्टी का अध्यक्ष सविता चौधुरी से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे सविता चौधुरी ने बताया कि वे शिक्षा , सुरक्षा एवं बेरोजगारी को मुद्दा बनाया है और उनका मिशन है कि हर शहर में सिलाई सेंटर खोल के लड़कियों को स्वालम्बन बनाना चाहते है |
शिवहर--शिवहर प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत के विकास से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की जा रही है.बैठक में पंचम वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित समीक्षा की जा रही है।बैठक में प्रखंड प्रमुख पहलाद साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला परिषद सदस्य ,मुखिया गण, पंचायत समिति सदस्य ,वार्ड सदस्य आदि मौजूद है।
शिवहर------जिन बहू को लाने को लेकर सात फेरे तक कई रश्म को समाज के समक्ष निभाकर लाते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में माली हालत खराब होने पर कहे या आपसी विवाद के चक्कर में बहुओं को प्रताड़ित करना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही मामला शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के दस्तारा वार्ड नंबर 7 के एक महिला के साथ घटित हुई है। महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ न्याय को लेकर किसान भवन स्थित महिला हेल्पलाइन कार्यालय पहुंची। महिला हेल्पलाइन के परियोजना पदाधिकारी रानी कुमारी ने बताया है कि कार्यालय के खुलने से पहले ही पीड़ित महिला पहुंच गई थी तथा उसे देखकर पूछा गया तो जो स्थिति उसने बताया जो अचंभित करने वाली है। महिला हेल्पलाइन के परियोजना पदाधिकारी रानी कुमारी ने बताया है कि पीड़ित महिला तरियानी थाना क्षेत्र के दस्तारा वार्ड नंबर 7 निवासी है, पीड़ित महिला अफखाना खातून पति आस मोहम्मद जो इसके पति कश्मीर में बैग बनाने का काम करते है फिलहाल अभी वे कश्मीर में ही रहते है। घरेलू आपसी विवाद को लेकर इसके सास - ससुर व ननंद ने मारपीट कर घर का सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया है, महिला को चोट भी लगी है, और घर में ताला लगा दिया है। जिस कारण यह महिला घर के बाहर ही रात भर रही है और सुबह होते ही महिला हेल्पलाइन पहुंची है इसके मामले को दर्ज किया जा रहा है शीघ्र अग्रतर कार्रवाई के लिए महिला हेल्पलाइन कारगर कदम उठाएगी।
सीतामढ़ी जिले में जीरो से 5 वर्ष की आयु के नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी के लिए पोलियो का खुराक देने के लिए पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हुआ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीतामढ़ी-33/11 केवीए के तार में आई गड़बड़ी ,सुप्पी प्रखंड के कई इलाकों में बिजली सेवा हुआ ठप, देर संध्या तक चालू होने की है संभावना, सुप्पी कनीय अभियंता अनिरुद्ध कुमार ने दी जानकारी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा नल-जल जाँच में पहुँची सुरसंड के हर गांव की समस्या होगी खत्म। नल-जल के साथ-साथ मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को समय से पेमेंट प्राप्त हो रही है या नहीं आवास योजना का भी लिया जाएगा जायजा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बड़ी मात्रा में सौफी शराब लदा वाहन जप्त ,मौके से दो तस्कर गिरफ्तार ,रीगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 पहिया वाहन पर लदे बड़ी मात्रा में सौफी शराब के साथ दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवहर- जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त विशाल राज ने नल जल योजना का जांच किया है तथा जांच के दौरान कमिंया पाए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों को भी फटकार लगाई है। शिवहर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के वार्ड नंबर-8 में नल जल योजना की जांच करते डीडीसी विशाल राज दिए कई दिशा निर्देश, उप विकास आयुक्त विशाल राज ने ताजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में जांच के दौरान ग्रामीणों से बहुयायत जानकारी प्राप्त की। . मौके पर शिवहर बीडीओ राकेश कुमार, स्वच्छता के निहाल कुमार, पंचायत सेवक व अन्य मौजूद थे।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा प्रखंड के ग्राम मोड़हाघाट के पंचायत बरहा से राजेश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें हैं,कि वो शौचालय का नियमित रूप से प्रयोग करते है। जब शौचालय नहीं था और घर से बहार जाना पड़ता था ,तब बरसात के दिनों में परेशानी होती थी, कीड़े मकोड़े का खतरा बना रहता था। राजेश सिंह का कहना है, की उनके परिवारवालों को शौचालय के लिए सरकारी राशि नहीं मिली है। उनका और उनके बड़े भाई का शौचालय बनाने में एक लाख की राशि लगी है। उनका कहना है ,कि जो लोग दलालों को दलाली देते है उनका काम बन जाता है बहुत से लोग दूसरे के शौचालय का फोटो ले कर अपना काम कराते है उनको शौचालय का पैसा मिल गया है परन्तु राजेश सिंह को सरकारी लाभ नहीं मिला है।
