शिवहर डीएम अवनीश कुमार सिंह की बड़ी पहल बुनियाद केंद्र में संचालित होगा वृद्ध आश्रम शिवहर- बुनियाद केंद्र में संचालित होगा वृद्धाश्रम, सरकार की ओर से रहने वाले सभी वृद्धों को दी जाएगी सभी सुविधाएं, पिपराही बुनियाद केंद्र में जल्द चालू होगा वृद्धाश्रम, DM अवनीश कुमार सिंह ने दी जानकारी
*गृह रक्षा वाहिनी संगठन का 74 वां वार्षिक स्थापना दिवस पर डीएम ,एसडीएम ने दी शुभकामनाएं* ----------------------------------- जिला शिवहर------जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शिवहर, एसडीएम सहित कई पदाधिकारियों ने गृह रक्षा वाहिनी संगठन का स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित आम जनता को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में डीएम श्री सिंह ने कहा है कि 6 दिसंबर 2020 को गृह रक्षा वाहिनी संगठन का 74 वां वार्षिक स्थापना दिवस पर जिले के बिहार राज्य के सभी गृह रक्षा वाहिनी संगठन के सदस्यों का विधि व्यवस्था संधारण तथा लोक शांति कायम करने में अभिन्न योगदान रहा है। जिला पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा है कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी के स्वयंसेवक ,अनुशासन, देशभक्ति ,कर्तव्य निष्ठा एवं समाज सेवा की श्रेष्ठ भावना से विधि व्यवस्था साधारण अपराध नियंत्रण, निर्वाचन कर्तव्य, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ,संकट के समय में बचाव एवं राहत कार्य तथा पुलिस बल व स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग आदि अपने दायित्व की बखूबी निर्वाह करते हैं। उन्होंने बताया है कि पुलिस बल के साथ साथ अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन के कर्तव्य में भी गृह रक्षा वाहिनी की सक्षम एवं सशक्त भूमिका रही है ।प्रजातंत्र के महत्वपूर्ण निर्वाचन संबंधी कर्तव्य में भी इस संगठन हमेशा सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पूर्ण विश्वास किया है कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी संगठन अपने गौरवशाली परंपरा का सदैव निर्वाह करते हुए अपने निष्काम सेवा के उद्देश्य को चरितार्थ करेगा। अपने संदेश में एसडीएम मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ने बताया कि आंतरिक शांति एवं सुव्यवस्था कायम रखने प्राकृतिक एवं मानव कृत आपदा और दृढ़ता पूर्वक सामना करने एवं सामाजिक सद्भभाव कायम रखने में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने सदैव महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। गृह रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि संगठन निष्काम सेवा भाव से समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने पवित्र संकल्प को पूर्ण करने में सफल होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी के सतत् प्रयासों की सफलता की कामना की है।
*शिवहर- परिवहन मंत्री शीला मंडल के बयान पर करणी सेना गरम, जीरो माइल चौक पर परिवहन मंत्री का फूंका पुतला, बिहार के मुख्यमंत्री से मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, मौके पर करणी सेना के बजरंगी सिंह, राकेश कुमार, सुमन सिंह छोटू सिंह ,ठाकुर दीपू सिंह, मिट्ठू सिंह ,अमन सिंह समेत काफी संख्या में करणी सेना के सदस्य मौजूद थे*
डुमरा:- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियादी केंद्र में दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी ने डुमरा प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर सहित कई कार्यालयों के किया औचक निरीक्षण।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवहर:- पिपराही के बागमती नदी के पुरानी धार मे एक शव बरामद, बागमती की पुरानी धारा में अज्ञात शव बरामद, पिपराही के मीनापुर बलहा पुरानी धार में मिला शव, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस।
शिवहर:- सिविल सर्जन कर रहे समीक्षा बैठक, चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधकों के साथ सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह कर रहे समीक्षा बैठक, तरियानी PHC प्रभारी को टीकाकरण एवं अन्य योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश, मौके पर स डीपीएम पंकज कुमार भी मौजद
बड़ी खबर सीतामढ़ी-बाइक चालक के पीछा करने के क्रम में दो युवक ने खुद गँवा दी अपनी जान। पेड़ से टकराई बाइक दो युवक की दर्दनाक मौत।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवहर------ जिला नियोजनालय शिवहर के द्वारा 8 वेल्डर पदों के लिए जॉब कैंप का आयोजन किया गया है ।जो 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक एनसीएस पोर्टल के वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी रजिया इदरीसी के द्वारा बताया गया है कि जिला नियोजनालय शिवहर के तत्वधान में मल्होत्रा आयरन वर्क्स कंपनी द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है ।जॉब कैंप में भाग लेने वाले आवेदक एनसीएस पोर्टल की वेबसाइट पर निबंधित होना आवश्यक है, अभ्यर्थी बायोडाटा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक व्हाट्सएप नंबर 906008901 पर भेज सकते हैं। अशिक्षित व्यक्तियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है ।कार्य अवधि 9 से 5:30 बजे तक राजस्थान के अलवर में कार्यस्थल बताया गया है। तथा वेतन 12000 रुपए है।
शिवहर----- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी क़े नेता ठाकुर धर्मेंद्र सिंह शिवहर मे बड़े किसान आंदोलन की तैयारी मे है, उन्होंने कहा है की कृषि इनपुट अनुदान मे जिला क़े मात्र दो पंचायत को शामिल कर किसानो को छला गया है । उन्होंने तरियानि प्रखंड की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है की सम्पूर्ण तरियानी बाढ़ और अति वृस्टी की चपेट मे है, तथा बेलहिया, पोझिया पंचायत मे तो अभी भी जल जमाव है, जिसका निरिक्षण क़ृषि विभाग या उच्च स्तरीय सरकारी टीम निरिक्षण कर सकती है इनपुट अनुदान क़े प्रकाशन क़े साथ ही श्री सिंह पटना क़े लिए रवाना हो गए है, वहां कृषि विभाग क़े अधिकारियो को प्रतिरोध जारी कर शिवहर क़े किसानो को इंसाफ की गुहार लगाएगे। ठाकुर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि डुमरी कटसरी के मकसदपुर कररिया तथा पिपराढी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत को ही कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ दिया जाना है। इन दो पंचायतों के अलावा जिले के दर्जनों पंचायत है जहां किसान भाइयों को कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। गौरतलब हो कि बिहार में 17 जिलों को कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ दिया जाना है। बताते चलें कि खरीफ 2020 में हुई अत्यधिक वर्षापात के कारण आई बाढ़ से हुई फसल क्षति वाले जिले के दर्जनों पंचायत के क्षति हुई थी लेकिन दो पंचायतों को उक्त अनुदान योजना का लाभ की स्वीकृति बिहार सरकार के द्वारा दी गई है। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि बर्षाश्रित फसल क्षेत्र के लिए 6800/ प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए 13500/ प्रति हेक्टेयर, तथा शाश्वत फसल के लिए 18000 /प्रति हेक्टेयर क्षेत्र के लिए न्यूनतम 1000 अनुदान देय है। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने घोषणा किया है कि सरकार शिवहर के किसानों के साथ अन्याय करेगी तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
