शिवहर----- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी क़े नेता ठाकुर धर्मेंद्र सिंह शिवहर मे बड़े किसान आंदोलन की तैयारी मे है, उन्होंने कहा है की कृषि इनपुट अनुदान मे जिला क़े मात्र दो पंचायत को शामिल कर किसानो को छला गया है । उन्होंने तरियानि प्रखंड की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है की सम्पूर्ण तरियानी बाढ़ और अति वृस्टी की चपेट मे है, तथा बेलहिया, पोझिया पंचायत मे तो अभी भी जल जमाव है, जिसका निरिक्षण क़ृषि विभाग या उच्च स्तरीय सरकारी टीम निरिक्षण कर सकती है इनपुट अनुदान क़े प्रकाशन क़े साथ ही श्री सिंह पटना क़े लिए रवाना हो गए है, वहां कृषि विभाग क़े अधिकारियो को प्रतिरोध जारी कर शिवहर क़े किसानो को इंसाफ की गुहार लगाएगे। ठाकुर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि डुमरी कटसरी के मकसदपुर कररिया तथा पिपराढी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत को ही कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ दिया जाना है। इन दो पंचायतों के अलावा जिले के दर्जनों पंचायत है जहां किसान भाइयों को कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। गौरतलब हो कि बिहार में 17 जिलों को कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ दिया जाना है। बताते चलें कि खरीफ 2020 में हुई अत्यधिक वर्षापात के कारण आई बाढ़ से हुई फसल क्षति वाले जिले के दर्जनों पंचायत के क्षति हुई थी लेकिन दो पंचायतों को उक्त अनुदान योजना का लाभ की स्वीकृति बिहार सरकार के द्वारा दी गई है। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि बर्षाश्रित फसल क्षेत्र के लिए 6800/ प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए 13500/ प्रति हेक्टेयर, तथा शाश्वत फसल के लिए 18000 /प्रति हेक्टेयर क्षेत्र के लिए न्यूनतम 1000 अनुदान देय है। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने घोषणा किया है कि सरकार शिवहर के किसानों के साथ अन्याय करेगी तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।