सीतामढ़ी:- नगर थाना क्षेत्र के भासर चौक पर सोमवार की देर शाम शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सीतामढ़ी :- शहर से सटे नाहर चौक स्थित चिन्मया इंटरनेशनल स्कूल में प्राइवेट स्कूल्स एवं चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को विद्यालय के चेयरमैन रवि कुमार कार्तिकेय की अध्यक्षता में हुई।

सीतामढ़ी :- बिहार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

सीतामढ़ी:- मुख्य सचिव ने सोमवार को वीसी के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की।

रीगा भबदेपुर जमीनी विवाद को लेकर चली गोली। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए कराया भर्ती। सीतामढ़ी के डॉ वरुण कुमार के यहां चल रहा है इलाज भबदेपुर चंदन नगर गांव की है घटना। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

शिवहर:- मातृ शिशु अस्पताल (पुराना सदर )अस्पताल की विधि व्यवस्था दयनीय स्थिति में पहुंच गई है। साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति और बरसात गए हुए कई महीना गुजर गए पर सदर अस्पताल के मुख्य सड़कों पर पानी का जमघट अभी भी मौजूद है। गौरतलब हो कि शहर के अधिकांश लोग या कहे तो जिले के अधिकांश लोग सबसे पहले पुराना सदर अस्पताल ही पहुंचते हैं ।अभी भी रोजाना दर्जनों महिलाओं का डिलीवरी होती रहती है। उक्त अस्पताल में हाल ही में विधायक चेतन आनंद के द्वारा निरीक्षण किया गया था तथा बदहाल स्थिति को तुरंत दुरुस्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा था परंतु स्थिति बद से बदतर है। भगवान भरोसे है मातृ शिशु (पुराना सदर )अस्पताल.....?

Transcript Unavailable.

शिवहर-----जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के अटकोनी वार्ड नंबर 1 में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक घर जलकर नष्ट हो गया है वही घर में रखे कपड़ा, पैसा ,अन्नाज भी जल गया है। जानकारी देते हुए राजीव कुमार सिंह उर्फ टुनटुन जी ने बताया है कि अटकोनी वार्ड नंबर 1 में विजय साह के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने अंचलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता पहुंचाई जाए।

शिवहर:- शिवहर नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 98 बोतल शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, शिवहर नगर थाना पुलिस ने शिवहर के कोठिया में किया कार्रवाई, नगर थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने दी जानकारी।

*भाजपा ने अंबेडकर के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर जीवनी पर प्रकाश डाला* शिवहर-----भारतीय जनता पार्टी जिला शाखा शिवहर स्थित भाजपा कार्यालय मैं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव पांडे की अध्यक्षता में संविधान निर्माता समरस समाज के प्रेरणादायक बाबा भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया । पूर्व शिक्षक रघुनाथ राम , भाजपा नेता पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर रत्नाकर राणा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र प्रसाद गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता मनीष कुमार गुप्ता , जिला मंत्री रघुनंदन राम , पूर्व मंडल राम बहादुर प्रसाद गुप्ता ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह राठौर, बजरंगी सिंह , महामंत्री राजीव कुमार संबोधित कर जीवनी पर प्रकाश डाला है। पूर्व विधायक भाजपा नेता ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा कि बाबासाहेब ने ऐसे संविधान की रचना की विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत विविधताओं में एकता का प्रतीक है ।उन्होंने समरस समाज की चिंता करते हुए गरीब शोषित मजदूर के आवाज बनकर अपना सर्वस्व निछावर कर दिया ।जन्म से लेकर मृत्यु तक छुआछूत शोषित वर्ग समाज लिए संघर्ष करते रहे वैसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है । बाबासाहेब के नाम पर समाज और देश को तोड़ने की बात करते हैं संविधान की आत्मा समतामूलक समाज है । देश के पहले विधि एवं न्याय मंत्री के रूप में कानून का राज कायम किया पूर्व शिक्षक रघुनाथ राम ने कहा कि बाबा साहेब की सोच को समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचाने का दायित्व हम सभी पर है उनके मूल विचार पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य करते हुए गरीब के सुख सुविधा की चिंता कर रहे है सभी योजनाओं का लाभ गरीब तक पहुंच रहा है भारतीय जनता पार्टी वार्षिक 6 कार्यक्रम में बाबासाहेब के पुण्य तिथि एवं जन्म तिथि को रखा है भाजपा नेतृत्व को इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं । सीतामढ़ी जिला बथनाहा विधानसभा के पूर्व विधायक दिनकर राम के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट के मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया श्रद्धांजलि अर्पित किया मौके पर नंदकिशोर चौधरी , गगनदेव कुशवाहा ,सुनील सिंह राणा , राम स्वार्थ साह ,रामाधार शाह , पुनीता देवी, सीता देवी , राजेश कुमार राजू ,जयप्रकाश गुप्ता ,मनोज कुमार राम, बहादुर प्रसाद गुप्ता ,संजय तिवारी , दिनेश गुप्ता ,रत्नेश कुमार सोनी सभी ने पुष्पांजलि अर्पित किया है।