शिवहर------ जिला नियोजनालय शिवहर के द्वारा 8 वेल्डर पदों के लिए जॉब कैंप का आयोजन किया गया है ।जो 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक एनसीएस पोर्टल के वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी रजिया इदरीसी के द्वारा बताया गया है कि जिला नियोजनालय शिवहर के तत्वधान में मल्होत्रा आयरन वर्क्स कंपनी द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है ।जॉब कैंप में भाग लेने वाले आवेदक एनसीएस पोर्टल की वेबसाइट पर निबंधित होना आवश्यक है, अभ्यर्थी बायोडाटा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक व्हाट्सएप नंबर 906008901 पर भेज सकते हैं। अशिक्षित व्यक्तियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है ।कार्य अवधि 9 से 5:30 बजे तक राजस्थान के अलवर में कार्यस्थल बताया गया है। तथा वेतन 12000 रुपए है।
