बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा प्रखंड के ग्राम मोड़हाघाट के पंचायत बरहा से राजेश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें हैं,कि वो शौचालय का नियमित रूप से प्रयोग करते है। जब शौचालय नहीं था और घर से बहार जाना पड़ता था ,तब बरसात के दिनों में परेशानी होती थी, कीड़े मकोड़े का खतरा बना रहता था। राजेश सिंह का कहना है, की उनके परिवारवालों को शौचालय के लिए सरकारी राशि नहीं मिली है। उनका और उनके बड़े भाई का शौचालय बनाने में एक लाख की राशि लगी है। उनका कहना है ,कि जो लोग दलालों को दलाली देते है उनका काम बन जाता है बहुत से लोग दूसरे के शौचालय का फोटो ले कर अपना काम कराते है उनको शौचालय का पैसा मिल गया है परन्तु राजेश सिंह को सरकारी लाभ नहीं मिला है।
