कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे अहमद भाई पटेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक अहमद भाई पटेल के निधन पर जिला कांग्रेस कमिटी ने गहरी संवेदना प्रकट की है। जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता के साथ एक समर्पित कार्यकर्ता को दिया है जिसकी भरपाई असंभव है। स्व. अहमद भाई पटेल तन मन धन से पार्टी के प्रति समर्पित थे। जननेता के रूप में इतनी पकड़ थी कि गुजरात से आठ बार सांसद बने। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव के रूप में अविस्मरणीय कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक के विश्वास पात्र रहे। वहीं नई पीढ़ी राहुल गांधी को भी राजनीतिक सलाह देते रहे। उनके निधन पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला सचिव प्रमोद राय, पूर्व जिला पार्षद इजहारूल हक, मो. नसीम अख्तर, जुल्फिकार अहमद, चंदन कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, भोला साह सहित अन्य शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद लवली आनंद एवं शिवहर से नव निर्वाचित विधायक चेतन आनंद ने भी अहमद भाई पटेल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके निधन से एक अनुभवी नेता का स्थान रिक्त हो गया है वहीं एक मायने में पार्टी ने एक अभिभावक खो दिया है।
