सीतामढ़ी :- चिटफंड कंपनी समृद्ध जीवन कंपनी में तालाबंदी को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में निवेश को एवं कर्मियों ने डुमरा अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन किया।
सीतामढ़ी डुमरा कोर्ट:- मंजू हत्याकांड के दूसरे आरोपित युवक विकास राय ने शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश पांडे की अदालत में सरेंडर कर दिया।
जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा ने समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन में 28 जनवरी से मोतीझील से अतिक्रमण हटाने संबंधी उच्च स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक की... 138 अतिक्रमणकारियों के हाउस टू हाउस सर्वे रिपोर्ट को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने योजना वार की गहन समीक्षा... प्रथम फेज में रोइंग क्लब से गांधी चौक तक मोतीझील से बड़े बिल्डर के अतिक्रमण को हटाया जाएगा... जिसके लिए जेसीबी का इंतजाम एवं मजदूरों का इंतजाम करने के लिए एवं अन्य उपकरण का इंतजाम करने के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया निर्देश.... जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को योजनाबद्ध ढंग से 10 से 15 दिनों के अंदर मोतीझील से अतिक्रमण को हटाने का दिया निर्देश.... जिलाधिकारी ने आम जनता एवं नगर परिषद के अध्यक्षा से अतिक्रमण हटाने में सभी लोग एकजुट होकर करें सहयोग.... शहर की सुंदरता एवं स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए मोतीझील का अतिक्रमण हटाना जरूरी ... अतिक्रमणकारी अपना अतिक्रमण को सरकारी भूमि से हटा लें नही तो जिला प्रशासन की ओर से हटाए जायेंगेअतिक्रमण... निजी सामान की क्षति होने पर अतिक्रमण कारी की व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी...अन्यथा पूर्व से ही अतिक्रमण हटा लें।
आशा दिवस के मौके पर सिकरहना अनुमण्डल के ढाका स्थित अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केंद्र से लोगों को सस्ते दर पर दवा उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता लाने की दिशा मे दिल्ली से आए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केंद्र के नोडल पदाधिकारी सहित एसडीएम और अनुमण्डल लोकशिकायत पदाधिकारी ने आशा और अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मियों को संबोधित किया और लोगों में जागरूकता लाने का अपील किया।साथ हीं संचालक द्वारा 250 की संख्या में उपस्थित सभी आशा कार्यकर्ताओं के बीच दो-दो पैकेट सेनेट्री पैड का मुफ्त वितरण किया गया।
पकडीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल में प्रखंड स्वास्थ्य कर्मी , फैसिलिटेटर, आशा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ परिवार विकास पकवाड़ा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। रैली अनुमंडल अस्पताल से निकल कर पकडीदयाल नेहरू चौक होते हुए पुनः लौटकर अस्पताल में आकर समाप्त हुई। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीना कुमारी दास ने बताया कि परिवार विकास पखवाड़ा जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करना तथा परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यों को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना है। ताकि अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहे बंध्याकरण पखवाड़े में अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। परिवार विकास पखवाड़ा जागरूकता रैली में स्वास्थ्य मैनेजर अनीश कुमार,बीएम केयर विक्रांत कुमार, बीसीएम अनील कुमार मंडल फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पताही के पदुमकेर पंचायत में मंदिर परिषर मे किसान संगोष्ठी का आयोजन किसान सलाहकार समिति आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकिसोर कुमार के अध्यक्षता हुआ , बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकास ने किसानों को बेहतर खेती करने की जानकारी दिया , साथ ही एफपीओ एफआईजी के बारे में विस्तार से जानकारी दिया, वही आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकिसोर कुमार ने बताया कि कृषि इनपुट का लाभ किसनो को जनवरी माह के अंत तक मिल जाएगा, उन्होंने बताया की किसान बैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक उपज कर सकते है उन्होंने कहा हर खेत को पानी देने का कार्य भी जोड़ो पर चल रहा है, बैठक में एटीएम अंगद यादव , रामगोपाल , शरपंच परतनिधि शिवशंकर सी , शेलेन्द्र कुमार सिंह , समिति सदस्य मोहन सिंह , सभी किसान सलाहकार सतीस कुमार, अतुल निधि , अतुल कुमार , विलास राम , अरविंद कुमार , एवं सैकड़ो किसान उपस्थित थे ।
जिलाधिकारी ने धनौती नदी के गाद को निकालने का काम शुरू करने को ले सिंचाई विभाग के अभियंता को दिया निर्देश... जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को मोतिहारी से चैलाहा त्रिभुवान पुल तक धनौती नदी के जीर्णोद्धार का डीपीआर तैयार करने एवं साथ ही खनुआ नाला का डीपीआर तैयार करने का दिया निर्देश.... वही जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंता को चेक डैम निर्माण कराने का दिया निर्देश....जिससे पानी का ठहराव सिंचाई के लिए हो सके और किसानों को ज्यादा से ज्यादा मिल सके लाभ.... सिकरहना नदी से आने वाले बाढ़ के पानी को रिजरवाँयर में संग्रहित कर खेती के लिए रिजर्व रखा जा सके...
इंटरमीडिएट एग्जाम 2021 का आयोजन 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हो सकता है
इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में कदाचार करने पर जुर्माना और जेल दोनों हो सकता है
27 जनवरी से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे भी जा सकेंगे स्कूल सरकार कर रही है तैयारी
