पकडीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल में प्रखंड स्वास्थ्य कर्मी , फैसिलिटेटर, आशा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ परिवार विकास पकवाड़ा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। रैली अनुमंडल अस्पताल से निकल कर पकडीदयाल नेहरू चौक होते हुए पुनः लौटकर अस्पताल में आकर समाप्त हुई। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीना कुमारी दास ने बताया कि परिवार विकास पखवाड़ा जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करना तथा परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यों को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना है। ताकि अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहे बंध्याकरण पखवाड़े में अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। परिवार विकास पखवाड़ा जागरूकता रैली में स्वास्थ्य मैनेजर अनीश कुमार,बीएम केयर विक्रांत कुमार, बीसीएम अनील कुमार मंडल फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
