पुरनहिया- समकालीन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की संध्या मे थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने बराही जगदीश गांव निवासी नितेश कुमार (उम्र 25 )  को घर से नेपाली देशी शोपी  शराब बरामद कर लिया है । बरामद शराब  300 एमएल का 35 बोतल देशी शराब के साथ  पुलिस ने कारोबारी को  गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार कारोबारी की पहचान  बराही जगदीश गांव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।पुलिस टीम मे सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिवहर पुरनहिया - पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय मे अभ्यर्थियों द्वारा किये गये नामांकन की संवीक्षा संपन्न हो गयी . निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मुखिया,सरपंच व पंसस सहित सभी पदों की संवीक्षा संपन्न हो गयी है . संवीक्षा उपरांत इन पदों के लिए किये गये नामांकन मे तीन अभ्यर्थियों के नामांकन को छोड़कर सभी वैद्य पाये गये . जिन तीन अभ्यर्थियों के नामांकन रद्द हुए उनमे  वार्ड सदस्य से एक और पंच से दो है . नामांकन रद्द होने वाले अभ्यर्थियों मे कोल्हुआ ठिकहां व बखार चंडिहा से एक एक पंच एवं दोस्तिया से एक वार्ड सदस्य शामिल है . निर्वाची पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि प्रपत्र सात जारी कर दिया गया है . जिससे अभ्यर्थी अपने नामांकन का सत्यापन कर सकते हैं . साथ ही 18 अक्तूबर के चार बजे तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित की गयी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुरनहिया--अदौरी गांव निवासी बिजली साह वार्ड-6 निवासी पंचायत चुनाव मे पंच पद के प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पूजा कुमारी पति राजू साह भी जो उक्त वार्ड से पंच पद की उम्मीदवारी जताई है के विरुद्ध दो जगहों पर मतदाता सूची मे नाम दर्ज होने का आरोप लगाया है।श्री साह की शिकायत है कि इनके प्रतिद्वंद्वी पूजा कुमारी जिनका ससुराल बैरगनिया प्रखंड के पताही पंचायत के वार्ड-4 मे भी दर्ज है जो फर्जी है।इनका यह भी आरोप है कि उक्त फर्जी मतदाता दोनों जगहों से सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रही है जो गैरकानूनी है।श्री साह ने बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बंध मे बीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि उक्त प्रत्याशी दो जगहों से प्रत्याशी नहीं बन सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विजयदशमी के शुभ अवसर पर महावीरी झंडा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  पुरनहिया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से प्रत्येक वर्ष की भांति विजयदशमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को महावीरी झंडा का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना वायरस  प्रोटोकॉल के अनुसार महावीरी झंडा का मिलान  पूर्व से आयोजित रैन स्थल  को  छोड़कर अपने अपने गांव के सीमांत क्षेत्र पर महावीरी झंडा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। महावीरी झंडा में बसंत जगजीवन पंचायत के गढ़वा, बसंत पट्टी ,चिरैया, पुरनहिया,सोनौल सुल्तान, बराही जगदीश ,परसौनी गोप ,एवं शनिवार को चकफतेहा गांव में झंडा खेला गया ।विभिन्न   गांव के सिमात क्षेत्रों में जय बजरंगबली के  जयकारो से जय घोष होते हुए विभिन्न महावीरी स्थल तक जय घोष गूंजता रहा एवं महावीरी झंडा में ढोल बाजा के साथ खिलाड़ियों ने अलग अलग रैन स्थलों पर लाठी-डंडों, से तलवार, भल्ला, ग्रास, से खेल कर करतब दिखाया साथ ही इस दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग महावीरी झंडा में देखने पहुंचे व काफी भीड़ देखी गई। व खासकर मेले में भक्तों ने मिठाई जलेबी आदि जमकर खरीदरी की।  एवं महावीरी झंडा देखने पहुंचे लोगों में खासकर बच्चों ने खेल की खिलौने  लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

मोटरसाइकिल चालक को बचाने के क्रम में नया टोला जानकी अस्थान के करीब ई रिक्शा पलटी गड्ढे में जिस में ई रिक्शा में बैठे 6 सवारी हुए जख्मी सभी जख्मी लोगों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जुल्फिकार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सीतामढ़ी जिले के रुन्नी ग्राम के समाज सेवी बबलू जी से "बेटियों की शिक्षा " विषय पर साक्षात्कार लिया।बबलू जी ने बताया कि बेटियाँ सामाजिक ताना-बाना और बुराई के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पाती हैं तथा पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं।दिन-दहाड़े बच्ची का अपहरण हो जाना,बच्ची के साथ जघन्य अपराध हो जाना,इत्यादि चिंता का कारण है।अमेरिका में लड़की के साथ बलात्कार या अपराध होना क्षम्य है,परन्तु भारत के समाज में यह बहुत बुरा माना जाता है। इज्जत-आबरू को बचाने के लिए बेटी की शिक्षा को बीच में रोक दी जाती है। अपनी बात को जारी रखते हुए बबलू जी का कहना है कि ज्यादातर लोगों की सोच होती है कि जल्दी से जल्दी बेटी की शादी कर के उसका घर बसा देना चाहिए। महिलाओं के प्रति हमारा देश जागरूक नहीं है।वर्तमान समय में स्कूल एवं संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद बेटियाँ अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पा रही हैं। बबलू जी का विचार है कि जब-तक समाज में लोगों का बेटियों के प्रति नजरिया नहीं बदलेगा तथा दूसरे की बहु-बेटी को अपना नही समझा जाएगा,तब-तक बेटियों पर होने वाला अपराध नही रुकेगा।महिला और पुरुष का अलग शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। हर जिले तथा प्रखंड स्तर पर महिला कॉलेज होगा तो,बेटियाँ जरूर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजु सिंह ने पंचायत चुनाव के विजेता आशीष से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की चुनाव में अयोग्य लोग जब जीत हासिल कर रहे हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकता। इसी विश्वास के साथ मैंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अब जीत के बाद मेरे अधीन जो भी कार्य हैं , उन्हें सही ढ़ंग से करने की कोशिश रहेगी।मैं जनता के विश्वास को पूरा करने का कोशिश जरूर करूँगा। जीत के बाद सबसे पहले हर घर में जा कर उनकी समस्याओं को सुन कर समस्या का निपटारा करने का काम करूँगा। इसके साथ ही सड़क और नालों की मरम्मत करवाने का कार्य किया जाएगा

शिवहर पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के अदौरी बाजार पर सप्तमी के रोज इस वर्ष भी अश्विन शुक्ल पक्ष को महावीर झंडा का आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया ।गांव से ही हस्तनिर्मित चार महावीरी झंडा को लाया गया इस दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग महावीरी झंडा देखने पहुंचे। महावीरी झंडा लोगों में खासकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हत्याकांड के आरोपी की पत्नी और पुत्री से पूछताछ जारी शिवहर पुरनहिया ।परसौनी गांव में सोमवार की संध्या में हुए हीरा गुप्ता हत्याकांड मामले में हत्या आरोपी प्रभु गुप्ता की पत्नी व पुत्री को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष मुना कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्या के आरोपी की पत्नी रेनू देवी पुत्री प्रियांशु कुमारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है ।तथा उनसे पूछताछ की जा रही है पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुरनहिया। शिवहर विधायक चेतन आनंद ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में उन्होंने प्रति पूजा पंडाल में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।और जिले मे शांति सद्भावना प्रेम की कामना की ।व अपने समर्थकों के साथ अपने समर्थकों से भेंट की उन्हें नवरात्रा की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने प्रति पूजा पंडालों में प्रसाद चढ़ाया। मौके पर जिला अध्यक्ष इशतेहाक अहमद ,मुकेश सिंह, उदय कुमार सिंह ,शैलेंद्र कुमार सहित कई समर्थक मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।