विजयदशमी के शुभ अवसर पर महावीरी झंडा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। पुरनहिया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से प्रत्येक वर्ष की भांति विजयदशमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को महावीरी झंडा का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के अनुसार महावीरी झंडा का मिलान पूर्व से आयोजित रैन स्थल को छोड़कर अपने अपने गांव के सीमांत क्षेत्र पर महावीरी झंडा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। महावीरी झंडा में बसंत जगजीवन पंचायत के गढ़वा, बसंत पट्टी ,चिरैया, पुरनहिया,सोनौल सुल्तान, बराही जगदीश ,परसौनी गोप ,एवं शनिवार को चकफतेहा गांव में झंडा खेला गया ।विभिन्न गांव के सिमात क्षेत्रों में जय बजरंगबली के जयकारो से जय घोष होते हुए विभिन्न महावीरी स्थल तक जय घोष गूंजता रहा एवं महावीरी झंडा में ढोल बाजा के साथ खिलाड़ियों ने अलग अलग रैन स्थलों पर लाठी-डंडों, से तलवार, भल्ला, ग्रास, से खेल कर करतब दिखाया साथ ही इस दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग महावीरी झंडा में देखने पहुंचे व काफी भीड़ देखी गई। व खासकर मेले में भक्तों ने मिठाई जलेबी आदि जमकर खरीदरी की। एवं महावीरी झंडा देखने पहुंचे लोगों में खासकर बच्चों ने खेल की खिलौने लेकर काफी उत्साहित नजर आए।
