पुरनहिया- समकालीन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की संध्या मे थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने बराही जगदीश गांव निवासी नितेश कुमार (उम्र 25 ) को घर से नेपाली देशी शोपी शराब बरामद कर लिया है । बरामद शराब 300 एमएल का 35 बोतल देशी शराब के साथ पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बराही जगदीश गांव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।पुलिस टीम मे सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
