पुरनहिया--अदौरी गांव निवासी बिजली साह वार्ड-6 निवासी पंचायत चुनाव मे पंच पद के प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पूजा कुमारी पति राजू साह भी जो उक्त वार्ड से पंच पद की उम्मीदवारी जताई है के विरुद्ध दो जगहों पर मतदाता सूची मे नाम दर्ज होने का आरोप लगाया है।श्री साह की शिकायत है कि इनके प्रतिद्वंद्वी पूजा कुमारी जिनका ससुराल बैरगनिया प्रखंड के पताही पंचायत के वार्ड-4 मे भी दर्ज है जो फर्जी है।इनका यह भी आरोप है कि उक्त फर्जी मतदाता दोनों जगहों से सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रही है जो गैरकानूनी है।श्री साह ने बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बंध मे बीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि उक्त प्रत्याशी दो जगहों से प्रत्याशी नहीं बन सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।