swachhata

भाजपा भागाओ देश बचाओ अभियान के तहत भाकपा कार्यकर्ताओ ने आढा पंचायत मे निकाली पद याञा।अलीगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्र व्यापी आन्दोलन के तहत भाजपा भगाओ देश बचाओ अभियान के तहत पार्टी के शीर्ष नेताओ के आह्वान पर हर पंचायत मे पद याञा चलाकर केन्द्र सरकार के गलत नीतियो के विरोध प्रदर्शन कर पदयाञा निकाली जा रही है। रविवार को अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आढा पंचायत से भाकपा के जिला सचिव कामरेड सुनील सिंह के नेतृत्व मे निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्ष या प्रखंड सचिव वीरेंद्र सिंह ने किया। जिला सचिव ने कहा कि केन्द्र सरकार लोगों को गुमराह कर ठग रही है। सिर्फ ख्याली पुलाव बना कर लोगो को आपस मे बाट रही है।जो किसी भी कीमत पर भाकपा कार्यकर्ताओ बर्दाश्त नही करेगी। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

बिहार के जिला जमुई ,प्रखंड चकाई से अमरेश वर्मा जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दहेज़ प्रथा उन्मूलन एक अच्छी पहल है। बिहार बड़े-बड़े सामाजिक क्रांति की भूमि रही है ,महात्मा गाँधी की सत्याग्रह हो या लोकनायक का सम्पूर्ण क्रांति। बिहार हमेशा से ही विश्व का ध्यान खींचता रहा है। हाल ही में शराब बंदी जैसे बड़े कार्य के लिए बिहार चर्चा का विषय बना हुआ था। अब दहेज़ एवं बाल विवाह समाज को खोखला कर रहा है,जिसे जड़ से मिटाने का संकल्प बिहारवासियों ने किया है,जो बहुत ही सराहनीय है।

Transcript Unavailable.

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

जिला जमुई प्रखंड चकाई ,ग्राम घुटियारी से राम प्रसाद यादव जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बाल विवाह व दहेज़ प्रथा हो हटाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा जो कानून लागु किया जा रहा है यह सुन कर बहुत अच्छा लगा,इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद करता हूँ।दहेज़ प्रथा के कारण गरीब परिवार की लड़कियो की शादी नहीं हो पा रही है।दहेज़ में लाखों रुपये की मांग की जाती है ।भ्रूण हत्या के कारण हमारे देश में लड़कियो की बहुत कमी हो रही है।अत: हमें भ्रूण हत्या को रोक कर लड़कियो की जान बचानी चाहिए।महिला जब गर्भवती रहती है तो लोग डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवा लेते है, अगर लड़की है तो दवा खिला देते है और अगर लड़का रहा तो परिवार में खुशियाँ मनाते है।

Transcript Unavailable.

जिला जमुई के चकाई प्रखंड से जय कुमार शुक्ला मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चन्द्रमण्डी पुलिस ने चलाया वाहन जाँच अभियान।चन्द्रमण्डी पुलिस द्वारा चकाई जमुई मुख्य मार्ग पर पटना मोड़ के समीप वाहन जाँच अभियान चलाया गया।इस मौके पर पुलिस द्वारा दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों एवं बाइकों की जाँच पड़ताल की गयी तथा उसकी गहराई से तलाशी ली गयी।वही लोगो द्वारा बताया गया की अक्सर इस रास्ते से झारखण्ड के शहरों से बड़ी मात्रा में शराब ले जाया जाता है जिस कारण पुलिस की कड़ी निगरानी रखी गई है।एक दिन पूर्व भी पटना मोड़ के समीप बड़ी मात्रा में चन्द्रमण्डी पुलिस द्वारा भारी शराब एक छोटे वाहन से पकड़ा गया।वही जिन वाहन चालक के पास बाईक के जरूरी कागज़ात व हेलमेट नहीं होने के कारण मौके पर कई बाईक सवारों को जुर्माना लेकर छोड़ा गया।

बिहार के जिला जमुई ,प्रखंड सिकंदरा,से अमित कुमार सविता जी ने मोबाइल वाणी पर चलाये जा रहे महिला उत्पीड़न और घरेलु हिंसा के कार्यक्रम के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश्वर शर्मा जी से बातचीत की। इस बातचीत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश्वर शर्मा जी बताया कि पुरुषों की मानसिकता ही महिला उत्पीड़न का सबसे बड़ा कारण है।हम कभी भी महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं।यदि पुरुष खुले वातावरण में रहते हैं और महिला भी उसी खुले वातावरण में रहती है, तो महिलाओं पर पुरुषों के द्वारा कई तरह के इल्ज़ाम लगाए जाते हैं।इसलिए जब तक हमारे समाज में पुरुष ऐसी मानसिकता नहीं हटाएंगे तब तक महिला उत्पीड़न पूरी तरह से खत्म नहीं होगा । जब महिलाओं को पुरुषों बराबर का दर्जा मिल जायेगा ,तब जाकर ही महिला उत्पीड़न की समस्याएँ ख़त्म होंगी।महिलाओं के लिए स्थानीय प्रशाशन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराने के साथ-साथ महिलाओं के साथ हर तरह के दुर्व्यवहार करने वाले लोगों पर कठोर सजा होनी चाहिए।साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश्वर शर्मा जी ने बताया कि इस मुद्दे पर प्रशाशन से ज्यादा सामाजिक चेतना जरुरी है।समाज को महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरुरत है।प्रशाशन हर जगह सुरक्षा उपलभ्ध नहीं करा सकता है।लेकिन यदि हर नागरिक महिलाओं के सुविधा व सुरक्षा के प्रति जागरूक रहे और महिलाओं के प्रति अपना मन साफ रखें , हैं तो निश्चित रूप से महिला उत्पीड़न और घरेलु हिंसा समाज से जरूर ख़त्म हो जाएगी और महिलाएँ , पुरुषों से कदम से कदम मिला कर चलेंगी।

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.