जिला जमुई के चकाई प्रखंड से जय कुमार शुक्ला मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चन्द्रमण्डी पुलिस ने चलाया वाहन जाँच अभियान।चन्द्रमण्डी पुलिस द्वारा चकाई जमुई मुख्य मार्ग पर पटना मोड़ के समीप वाहन जाँच अभियान चलाया गया।इस मौके पर पुलिस द्वारा दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों एवं बाइकों की जाँच पड़ताल की गयी तथा उसकी गहराई से तलाशी ली गयी।वही लोगो द्वारा बताया गया की अक्सर इस रास्ते से झारखण्ड के शहरों से बड़ी मात्रा में शराब ले जाया जाता है जिस कारण पुलिस की कड़ी निगरानी रखी गई है।एक दिन पूर्व भी पटना मोड़ के समीप बड़ी मात्रा में चन्द्रमण्डी पुलिस द्वारा भारी शराब एक छोटे वाहन से पकड़ा गया।वही जिन वाहन चालक के पास बाईक के जरूरी कागज़ात व हेलमेट नहीं होने के कारण मौके पर कई बाईक सवारों को जुर्माना लेकर छोड़ा गया।
