जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड से, भीम राज जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि जमुई जिले के कल्ला पंचायत स्थित महादलित टोले में सात निश्चय योजना के तहत हुए विकास योजनाओं की समीक्षा की। जिनहारा उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शीघ्र ही जमुई में इंजीनियरिंग कॉलेज भवन का निर्माण होगा। सबसे पहले मंच से ही रिमोट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने 523 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया, जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज भवन की आधारशिला भी रखी गयी। सूबे में पांच नए मेडिकल व इंजीनियिरिंग कॉलेज खोला जा रहा है। उच्च शिक्षा के लिए सभी पंचायतों में प्लस टू हाईस्कूल का भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजिक कुरीतियां दूर होने के बाद ही विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सीएम ने शराबबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि इससे सूबे की जनता को काफी लाभ मिला है। शराबबंदी से घरों में खुशहाली आयी है। बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री खुर्शीद आलम उर्फ फिरोज अहमद, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिन्हा, पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर, झाझा विधायक डा. रबिन्द्र यादव ने भी अपने विचार रखे। जिले में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी डीएम डा. कौशल किशोर ने सीएम को दिया।
बिहार राज्य के जिला जमुई के प्रखंड गिद्धौर से भीम राज मोबाइल वाणी के माधयम से कहते है कि रविवार को बाबा कोकिलचंद विचार मंच की संगोष्ठी सह सदस्यता अभियान का आयोजन झाझा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया के प्रांगण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सिंह ने की। कार्यक्रम में सक्रिय सदस्य प्रो. रामावतार सिंह ने नशा मुक्ति, बाल विवाह पर रोक, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं अन्न की रक्षा के लिए जागरूकता की शपथ दिलाई।बैठक में गौरव ¨सह राठौर को झाझा प्रखंड का व्यवस्थापक नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा कोकिलचंद विचार मंच का सक्रिय सदस्य बनकर सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मंच के संयोजक सह शिक्षक चुनचुन कुमार द्वारा हर रविवार को जमुई के किसी एक गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर विचार मंच का उद्देश्य बताते हुए लोगों को मंच से जुड़ने की अपील की।
जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत पोहै ग्राम से, नरेंद्र कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि जमुई के समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. कौशल किशोर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. कौशल किशोर ने बैठक में तंबाकू निषेध कानून समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। इस बैठक में स्वास्थ्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड से भीम राज जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि नशा सेवन, बाल विवाह व दहेज लेना अपराध है। झाझा प्रखंड में सामाजिक कुरीतियों नशा, बाल विवाह व दहेज प्रथा आदि की रोक के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डी.एम. डाॅ कौशल किशोर, श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार, प्रमुख गायत्री गौरव समेत अन्य अथितियों ने किया, साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान व अभिभाषण से हुई।
जमुई जिले से, रजनी कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि खैरा प्रखंड के नवडीहा गांव स्थित विकास भवन सभागार में रविवार को जिला विधिक संघ के द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला व्यवहार न्यायालय के पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार ¨सह ने शराब पीने से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक नुकसान के बारे में लोगो को बताया। उन्होंने कहा कि शराब पीने से परिवार बर्बाद हो जाता है। आम लोगों की जागरूकता से ऐसे परिवारों को शराब के दलदल में डूबने से बचाया जा सकता है। इस मौके पर पारा लीगल वोलेंटियर नवडीहा निवासी श्वेता रानी, गौरव कुमार भारती, अर्चना कुमारी, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आज के युवा पीढ़ी नशे में डूब रही है। आजकल नशा यानी शराब पीना फैशन बनता जा रहा है।आज देश का भविष्य कहे जाने वाले मासूम बच्चे नशे की गर्त में डूबते जा रहे है।सरकारी नीतियां लोगों की जिंदगी पर बहुत असर डाल रही हैं, केंद्र और प्रदेश सरकार नशा मुक्ति को लेकर विज्ञापन एवं एन.जी.ओ पर करोड़ो की योजनाओं को चलाकर जन-जाग्रति फैला रही है, लेकिन जिस युवा पीढ़ी के बल पर भारत विकास के पथ पर प्रगतिशील होने का दवा कर रही है,उसी युवा पीढ़ी पर नशे की सेंध लग रही है, जो दिन प्रतिदिन अपना पैर पसार रही है और कुछ युवा की गिरफ्त में आ रहे है। जो काफी चिंता का विषय है। युवाओं में नशा इस तरह से हावी हो गया है कि नशा अब मौज-मस्ती का नहीं बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए आवश्यक बन गया है।युयुवाओं में नशाखोरी की प्रवृत्ति और शराब पीने की लत नया चलन बनता जा रहा है।आर्थिक सहयोग और विकास संगठन ओईसीडी ने एक ताजा रिपोर्ट में पश्चिमी देशों के युवाओं में इस बढ़ते चलन पर चिंता जताई है।
बिहार राज्य के जिला जमुई ,प्रखंड सिकंदरा से विजय कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बिहार में महिलाएं सशक्त बन चुकी हैं इसमें कोई संदेह नहीं है।साथ ही महिलाएं पहले से ज्यादा निडर हुई हैं लेकिन इसके बावजूद महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। एक गैर सरकारी संस्था प्लान इंडिया के मुताबिक राज्यों की सूची जारी की गई जिसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को बिहार में असुरक्षित दिखाया गया है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा देने हेतू कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। साथ ही सरकार वैसे कई कार्यों को समाप्त कर दी गई है जिसमे महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं, इसमें शराब बंदी महत्वपूर्ण है। लेकिन इस तरह के आंकड़े यह सोचने के लिए विवस कर देता है कि आखिर राज्य में महिलाएं इतनी असुरक्षित महसूस क्यों करती हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार के जिला चकाई सोनू प्रखंड से चंद्रदीप वर्णवाल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं सोनू चकाई मुख्य मार्ग पर एनएच 335 पर काली पहाड़ी चौक के समय सोनू पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में मंगलवार को एक इंडिगो कार से कुल 18 सौ पॉच देशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों युवकों को जमुई जेल भेजा दिया गया है।
