बिहार के जिला जमुई ,प्रखंड चकाई से अमरेश वर्मा जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दहेज़ प्रथा उन्मूलन एक अच्छी पहल है। बिहार बड़े-बड़े सामाजिक क्रांति की भूमि रही है ,महात्मा गाँधी की सत्याग्रह हो या लोकनायक का सम्पूर्ण क्रांति। बिहार हमेशा से ही विश्व का ध्यान खींचता रहा है। हाल ही में शराब बंदी जैसे बड़े कार्य के लिए बिहार चर्चा का विषय बना हुआ था। अब दहेज़ एवं बाल विवाह समाज को खोखला कर रहा है,जिसे जड़ से मिटाने का संकल्प बिहारवासियों ने किया है,जो बहुत ही सराहनीय है।
