बिहार के जिला जमुई ,प्रखंड चकाई से अमरेश वर्मा जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दहेज़ प्रथा उन्मूलन एक अच्छी पहल है। बिहार बड़े-बड़े सामाजिक क्रांति की भूमि रही है ,महात्मा गाँधी की सत्याग्रह हो या लोकनायक का सम्पूर्ण क्रांति। बिहार हमेशा से ही विश्व का ध्यान खींचता रहा है। हाल ही में शराब बंदी जैसे बड़े कार्य के लिए बिहार चर्चा का विषय बना हुआ था। अब दहेज़ एवं बाल विवाह समाज को खोखला कर रहा है,जिसे जड़ से मिटाने का संकल्प बिहारवासियों ने किया है,जो बहुत ही सराहनीय है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला जमुई प्रखंड चकाई ,ग्राम घुटियारी से राम प्रसाद यादव जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बाल विवाह व दहेज़ प्रथा हो हटाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा जो कानून लागु किया जा रहा है यह सुन कर बहुत अच्छा लगा,इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद करता हूँ।दहेज़ प्रथा के कारण गरीब परिवार की लड़कियो की शादी नहीं हो पा रही है।दहेज़ में लाखों रुपये की मांग की जाती है ।भ्रूण हत्या के कारण हमारे देश में लड़कियो की बहुत कमी हो रही है।अत: हमें भ्रूण हत्या को रोक कर लड़कियो की जान बचानी चाहिए।महिला जब गर्भवती रहती है तो लोग डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवा लेते है, अगर लड़की है तो दवा खिला देते है और अगर लड़का रहा तो परिवार में खुशियाँ मनाते है।
Transcript Unavailable.
