बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने बताया कि गुरुवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में नीति आयोग द्वारा घोषित संपूर्णता अभियान का विधिवत उद्घाटन झाझा विधायक दामोदर रावत नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद हलीम जिला पदाधिकारी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इसके उपरांत झाझा विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा की नीति आयोग ने देश के 112 आकांक्षी जिले के 500 प्रखंडों को संपूर्णता अभियान में शामिल किया है इस अभियान का उद्देश्य सभी चयनित प्रखंडों में संकेतकों परिपूर्णता अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास करना है अभी यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाना है अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर लोक संपर्क गतिविधि चलाया जाएगा तथा इस दौरान प्रोत्साहन भी किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनीश कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिला पदाधिकारी जमुई के द्वारा समाहरणालय जमुई स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जमुई जिले अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के दूरस्थ एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से मिलने आये 22 से ज्यादा लोगों ने मिलकर अपनी समस्याओं को रखा l जिलाधिकारी महोदय ने आम जनों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों का त्वरित निष्पादन भी किया l साथ ही कुछ प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से जोगिन्दर शर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला पर पुरुष को जमीन में बराबर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का भी भूमि में उतना ही अधिकार है जितना कि एक पुरुष का।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार जानकारी दे रहे हैं कि   भारतीय संसद से पारित तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू हो गया है नए कानून मैं मानव अधिकारों एवं मूल्यों को केंद्रित किया गया है नए कानून में भारतीय दंड संहिता 1860 की जगह भारतीय न्याय संहिता2023, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1972 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 अंकित है नए कानून में दंड की जगह न्याय पर विशेष बल दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार जानकारी दे रहे हैं कि   सोमवार को जिला पदाधिकारी जमुई श्द्वारा समाहरणालय जमुई स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जमुई जिले अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के दूरस्थ एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से मिलने आये 15 से ज्यादा लोगों ने मिलकर अपनी समस्याओं को रखा l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार जानकारी दे रहे हैं कि   सोमवार को जिला पदाधिकारी जमुई श्री राकेश कुमार के द्वारा समाहरणालय जमुई स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले अंतर्गत सभी अंचलों के अंचल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि माँ को ईश्वर का रूप माना जाता है और मतदान में भी बराबर का अधिकार प्राप्त है। फिर उनको जमीन के मालिकाना हक़ क्यों नहीं दिया जाता है ? जमीन बटवारे में महिलाओं को बेदखल कर दिया जाता है।महिलाएं भी कुछ बोल नही पाती हैं। समाज के मुख्यधारा से जुड़ने के लिए महिलाओं को जागरूक होना जरुरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमित कुमार से साक्षात्कार लिया।सुमित कुमार ने बताया कि महिलाओं को भी जमीन में बराबर का हक़ मिलना चाहिए,ताकि उनके बच्चे पढ़ लिख कर कामयाब हो सकें । स्त्री-पुरुष बराबरी के लिए समाज को जागरूक होना बहुत जरुरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से श्रोता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को भी पुश्तैनी जमीन पर पुरुषों के बराबर हक़ मिलना चाहिए। लड़का और लड़की दोनों घर के ही सदस्य हैं,मगर जमीन के मामले में लड़की को बेदखल कर दिया जाता है। जमीन में महिलाओं को भी अधिकार होना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से रजनीश कुमार सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार को स्वयंसेवी संगठन समग्र भारत न्यास द्वारा संचालित विशेष कार्यक्रम मिशन ग्रीन गोपालपुर के  सदस्यों द्वारा  प्रकृति संरक्षण को लेकर एक जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली को गोपालपुर पंचायत की मुखिया श्री मती मौसम कुमारी तथा स्थानीय बुद्धिजीवी मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली का नेतृत्व ग्रीन गोपालपुर मिशन के मुख्य कार्य संचालन पदाधिकारी सह पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह कर रहे थे। साईकिल रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ  प्रमुख लोगों में  धीरज कुमार सिंह,शैलेश कुमार, संतोष सुमन, मुख्य वित्त अधिकारी मनीष नंदन,  चंदन मिश्र उर्फ लड्डू सर, पगडंडी उपाध्यक्ष संजय सिंह, समग्र भारत न्यास के अध्यक्ष डाॅ.रविश कुमार सिंह, रोहित कुमार सहित  समाजसेवी विवेकानंद सिंह,  पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह शामिल थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।