उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी ने गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा स्थित दुर्गा मंदिर के मैदान पर दीप प्रज्वलित कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार मिश्र , अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी , उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर समेत कई संबंधित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। डीडीसी ने जन संवाद कार्यक्रम के दरम्यान विभिन्न विभागों के द्वारा अधिष्ठापित स्टॉलों का निरीक्षण किया l उसके उपरांत राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और आमजनों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को विधि सम्मत ढंग से जन समस्याओं को हल किए जाने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने उपस्थित जनता से कल्याणकारी योजनाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारीयों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का निदेश दिया। उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं पदाधिकारियों को नशा का सेवन नहीं करने व इससे दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हर शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए हर अंचल में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। आप लोग वहां जाकर अपनी शिकायतों का निष्पादन कराएं। यदि कोई पदाधिकारी आपकी बात नहीं सुनता हो तो हर कार्य दिवस में अपराह्न 01:00 बजे से 02:00 बजे तक मुझसे सीधा संवाद करें। उन्होंने जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का संकल्प व्यक्त किया। जन संवाद कार्यक्रम में जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे। सबों ने देय दायित्वों का निर्वहन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में नागरिक मौजूद थे। उधर अधिकांश सरकारी विभागों ने जन संवाद कार्यक्रम के दरम्यान स्टॉल लगाकर आम जनों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ लेने की अपील की। विभाग ने स्टॉल के जरिए विकास को भी प्रदर्शित किया। डीडीसी शशि शेखर चौधरी समेत तमाम अधिकारियों ने स्टॉल पर जाकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संबंधित कर्मियों का मनोबल बढ़ाया।

Transcript Unavailable.

*चकई गांव में जिलाधिकार इनायत खान ने किया जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन* जिला के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकई पंचायत के चकई गांव में जिलाधिकारी ने इनायत खान ने जनसंवाद का आयोजन कर लोगों के तरह तरह की समस्या सुनी और बहुत डरी योजनाओं की जानकारी दी वही चकई पंचायत के समिति सदस्य ने चैनल के माध्यम से शुक्रिया अदा की

जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें जमीन विवाद से संबन्धित आठ मामले आये थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चंद्रमंडीह थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जनता दरबार का आयोजन कर अंचलाधिकारी ने मौके पर ही आठ मामलों का निष्पादन किया

बिहार राज्य के जमुई जिला के चकाई प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता जय कुमार शुक्ला ने बताया की डीएम अवनीश कुमार सिंह शनिवार को गिद्धौर और झाझा थाना पहुंचकर जनता दरबार के संचालन का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक थाना पहुंचने पर तमाम संबंधित पदाधिकारी और कर्मी अचंभित हो गए। दोनों थाना के निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि हर शनिवार को जिले के सभी थानों में भूमि संबंधी विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जमीन से संबंधित जो भी विवाद हो उसे जनता दरबार में निपटाने का निर्देश दिया। डीएम ने मौके पर उपस्थित फरियादियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गौर से सुना। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को विधि सम्मत ढंग से समस्याओं को सुलझाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसे टालें नहीं बल्कि इसका त्वरित निष्पादन करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला के चकाई प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता जय कुमार शुक्ला ने बताया की चकाई सीओ राकेश रंजन द्वारा चन्द्रमण्डी थाने में शनिवार को जमीन सम्बन्धी विवाद के निपटारे हेतु जनता दरबार लगाकर छह मामलों का निष्पादन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

चंद्रदीप थाना परिसर जमीन विवाद निष्पादन को लेकर लोक शिकायत निवारण शिविर आयोजित,दर्जनो मामले की हुई सुनवाई।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ मेंअहम बैठक आहूत की गई , जिसमें जमुई जिला में अगामी 06 से 08 जून तक निर्धारित मोबाइल लोक अदालत यानी चलता - फिरता लोक अदालत को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।