साफ़ सुथरा जल को ही पीना चाहिए। पानी को स्वच्छ रखना चाहिए। गन्दा पानी पीने से स्वास्थ्य को नुक्सान होता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से नीलू ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जितना सम्मान और दर्जा लड़कों को मिलता है उतना ही लड़कियों को भी मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या के रोकथाम के उद्देश्य से प्रसव पूर्व निदान तकनिकी के लिए 1994 में एक अभिनियुम बनाया। इस अभिनियुम के अनुसार भ्रूण हत्या व् लिंग अनुपात के बढ़ते ग्राफ को कम करने के लिए कुछ नियम लागू किये गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमने हमेशा सुना है कि जल ही जीवन है। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नही की जा सकती है। जीवन के सभी कार्यों के निष्पादन के लिए जल की आवश्यकता होती है। जल पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमूल्य संसाधन है। सभी जीवों के जीने का आधार है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 2022 में दहेज से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई, जहाँ अधिकारियों के पास दो हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। भारत में इसे दहेज या वर दक्षिणा के रूप में भी जाना जाता है। इसे दुल्हन के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूप में दुल्हन के साथ दूल्हे के परिवार को दिया जाता है। दहेज प्रथा एक सामाजिक बुराई है,जो महिला के प्रति अकल्पनीय यातना और अपराधों को जन्म देती है। ये बुराई समाज के सभी वर्गों में व्याप्त है,लेकिन जागरूकता और शिक्षा की कमी के कारण गरीब ही ज्यादा पीड़ित होते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इस योजना के माध्यम से शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों का समाधान होता है। यह योजना तीन मंत्रालयों [ महिला और बाल विकास मंत्रालय ,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन मंत्रालय ] द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। जो भारतीय समाज में बेटियों की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास कर रहा है। यह अभियान वर्तमान में भी आवश्यक है क्योंकि आज भी हमारे समाज में लड़कियों को अनुचित प्रतिष्ठा और भेद-भाव का सामना करना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि घरेलू उत्पाद में महिलाओं के योगदान के संदर्भ में, भारत में महिलाओं का योगदान केवल सत्रह प्रतिशत है, जबकि वैश्विक औसत महिलाओं का योगदान सैंतीस प्रतिशत है। यदि महिला भी पुरुषों के समान अर्थव्यवस्था में भागीदारी करे तो,वर्ष 2025 तक भारत के वार्षिक जी. डी. पी. में 2.9 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि हो सकती है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से उनके परिवार, समुदाय और समाज को लाभ होता है।सरकार ने आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से लवली पांडेय , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि साफ़ सफाई करना जरूरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के तुलसीपुर प्रखंड से पुन्नू यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गाँव में रोड नहीं है और सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इस कारण ग्रामीणों के द्वारा चुनाव बहिष्कार किया जा रहा है

Transcript Unavailable.