उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। स्त्री हर संस्कृति के केंद्र में होकर भी केंद्र से दूर है। ऐसा कहा जाता है कि स्त्री पैदा नहीं होती,बनाई जाती है।समाज अपनी आवश्यकता के अनुसार स्त्री को ढालता आया है। उसके सोचने से लेकर उसके जीने के ढंग को पुरुष और समाज सदियों से नियंत्रित करता आया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हिंसा और भेदभाव महिलाओं के जीवन को कलंकित कर सकते हैं और उन्हें कार्यस्थल, समाज और अर्थव्यवस्था में पूरी भूमिका निभाने से रोक सकते हैं। हम अपने कार्यस्थल और अपनी विस्तारित आपूर्ति श्रृंखला में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य ऐसी नीतियों और प्रक्रियाओं को लागू करना है जिन पर महिलाएं भी भरोसा करती हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि डॉ. अम्बेडकर ने कहा था कि यदि आप किसी समाज की प्रगति के बारे में जानना चाहते हैं, तो उस समाज में महिलाओं की स्थिति के बारे में जानें। इसका श्रेय इस तथ्य को दिया जा सकता है कि महिलाएं किसी भी समाज की आधी आबादी होती हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बृजेश कुमार सिंह से साक्षात्कार लिया।बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि नारी सशक्तिकरण और सम्मान पर सबसे ज्यादा काम भाजपा सरकार ने किया है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं को काम और सम्मान मिलता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है । यह भी ध्यान देने योग्य है कि वर्तमान में चुनाव चल रहे हैं और हर पार्टी महिलाओं को लुभाने के लिए एक-से-एक योजनाएं शुरू कर रही है। महिलाएँ आठ घंटे काम करती हैं और फिर आठ घंटे तक घर की देखभाल करती हैं।महिलाओं को भी आगे आने का मौका दिया जाना चाहिए और सरकार को भी हमारी महिलाओं को ऐसी योजना देने का विकल्प चुनना चाहिए जिससे महिलाओं को सीधा लाभ हो।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि जन्म से पहले लिंगानुपात की जांच करने के बाद लड़कियों को गर्भ में मार दिया जा रहा है। हमें समाज में इस भेदभाव को खत्म करना होगा। हम सभी को महिलाओं के अधिकारों के बारे में जो कहा गया है उसका पालन करना चाहिए और हमें लड़कियों और लड़कों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए। और जो लड़कियाँ गर्भ में बड़ी हो रही हैं उन्हें जन्म लेने का मौका दिया जाना चाहिए।ऐसे कई लोग हैं जो लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव करते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से प्रियंका देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे देश में भ्रूण हत्या के मामले बढ़ते ही जाते हैं। इसके कई कारण है। लेकिन इसका सबसे मुख्य कारण है, दहेज़ प्रथा अगर समाज से दहेज़ प्रथा खत्म कर दी जाये। तो कई नन्ही जानें बचाई जा सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से प्रियंका देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे देश में भ्रूण हत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका कारण यह नहीं की लोग जागरूक नहीं। आज के समय में पढ़े लिखे लोग ही इस काम को ज्यादा करते हैं। एक महिला को बेटी जन्म देने पर प्रताड़ित किया जाता है। जबकि महिला की इसमें कोई गलती नहीं होती है

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि जो भी सरकार बने, अगर वे महिलाओं के बारे में सोच रहे हैं, अगर वे महिलाओं को सहायता दे रहे हैं, तो हमारे भारत में महिलाओं का महत्व और बढ़ेगा। आम तौर पर ऐसी बहुत सी महिलाएं होती हैं जो कहीं आठ घंटे की ड्यूटी करती हैं और फिर आती हैं और आठ घंटे घर का काम करती हैं, इसलिए यह ठीक है और लोग महिलाओं को महत्व नहीं देते हैं। सरकार को महिलाओं की देखभाल करनी चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए।