उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में कन्या भ्रूण हत्या व्यवहारिक और सामाजिक रूप से स्वीकार्य है। कन्या भ्रूण हत्या को प्रेरित करने के लिए कई कारण हैं,मगर सबसे महत्वपूर्ण कारण दहेज़ प्रथा है।कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए जरुरी है महिलाएं सामाजिक सुरक्षा कार्य में सामान रूप से भाग लें और खुद के लिए आवाज उठाएं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दहेज प्रथा को रोकने के लिए,हमें अपनी बेटियों को शिक्षित करना होगा और उन्हें अपने करियर के लिए भी प्रोत्साहित करना होगा। साथ ही बेटियों को स्वतंत्र और जिम्मेदार होना सिखाएं। अपनी बेटी के साथ बिना किसी भेदभाव के समान व्यवहार करें। दहेज देने या लेने की प्रथा को प्रोत्साहित न करें। दहेज़ प्रथा को समाप्त करने के लिए सरकार ने 1961 के अधिनियम के तहत लोगों को दहेज़ लेने से रोकने का कानून बनाया था।दुल्हन की ओर से जो भी पैसा या संपत्ति दी जाए, उसे स्वीकार नही किया जाना चाहिए, लेकिन उसका कभी पालन नही हुआ। भारत दुनिया का एकमात्र बड़ा देश है जहाँ लड़कों की तुलना में लड़कियों की मृत्यु अधिक होती है।यहां अजन्मी लड़कियों का अवैधरूप से गर्भपात कराया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि भ्रूण हत्या से सम्बंधित कार्यक्रम चलाया जा रहा है , वह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। भ्रूण हत्या नहीं होना चाहिए। कोई पैथोलॉजी ऑपरेटर लिंग की जांच करता है, तो उस पर कार्यवाही होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से प्रियंका देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भ्रूण हत्या और कन्या शिशु हत्या पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार ने प्रीसिडेंट डायनेस्टिक टेक्निकल पी. एन. डी. सी. अधिनियम 94 लागू किया जो लिंग चयन को प्रतिबंधित करता है। इस योजना के लिए, सरकार ने अल्ट्रासाउंड और गर्भपात वाली मशीनों की बिक्री और उपयोग को नियंत्रित करने के लिए एक नौकरशाही की स्थापना की।

राजीव की डायरी अच्छी लग रही है। इससे बहुत जानकारी मिल रही है और बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से नीलू पांडेय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान लोगों को जागरूक कर रहा है। इससे यह बताया जाता है कि बेटियों को भी सामान दर्ज़ा दिया जाएगा

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि भ्रूण हत्या नहीं करना चाहिए , लड़के और लड़कियों में फर्क नहीं करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नीम-हकीमों के हाथों गर्भपात करवाना महिला के जीवन के लिए खतरनाक होता है। गर्भपात सम्बंधित अधिनियम का मकसद महिलाओं को उनके शरीर पर अधिक नियंत्रण देने और भलाई के लिए गर्भपात को उदार बनाना है। लेकिन अब यह अधिनियम पुराना हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में दहेज से होने वाली मौतों में वृद्धि महिलाओं में बढ़ती दहेज और ऑनर किलिंग के बारे में बढ़ती चिंता से भी जुड़ी हुई है, जहां उन्हें धन और दर्जा हासिल करने के साधन के रूप में भी देखा जाता है। इससे महिलाओं और लड़कियों के महत्व में कमी आती है और उनके खिलाफ हिंसा में वृद्धि होती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहना चाहते है कि भ्रूण हत्या नहीं होनी चाहिए। लड़कियों का अनुपात कम हो रहा है। लोग गर्भावस्था के दौरान यौन जांच करवा रहे हैं और गर्भ में लड़कियों को मार रहे हैं। भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कानून बनाना चाहिए और उसे सख्ती से लागू करना चाहिए।