उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि जन्म से पहले लिंगानुपात की जांच करने के बाद लड़कियों को गर्भ में मार दिया जा रहा है। हमें समाज में इस भेदभाव को खत्म करना होगा। हम सभी को महिलाओं के अधिकारों के बारे में जो कहा गया है उसका पालन करना चाहिए और हमें लड़कियों और लड़कों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए। और जो लड़कियाँ गर्भ में बड़ी हो रही हैं उन्हें जन्म लेने का मौका दिया जाना चाहिए।ऐसे कई लोग हैं जो लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव करते हैं।
