उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इस योजना के माध्यम से शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों का समाधान होता है। यह योजना तीन मंत्रालयों [ महिला और बाल विकास मंत्रालय ,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन मंत्रालय ] द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। जो भारतीय समाज में बेटियों की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास कर रहा है। यह अभियान वर्तमान में भी आवश्यक है क्योंकि आज भी हमारे समाज में लड़कियों को अनुचित प्रतिष्ठा और भेद-भाव का सामना करना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।