"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ सरसों की फसल सूखने की समस्या से निदान के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हसदेव जंगल 1500 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है इस जंगल में करीब 5 अब टन काला सोना यानी कोयला दवा हुआ है इसी के लालच में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर अदानी ग्रुप को कोयला निर्यात के लिए दे दिया गया है इसे बचाने के लिए वहां के आदिवासी और मूलवासी कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं फिर भी वहां के पेड़ों को मशीन के द्वारा काटा जा रहा है और वहां पर जितने भी जानवर भालू हो हाथी बाग सियार उसजंगल से विस्थापित हो जा रहे हैं लेकिन सरकार के कानो तक तक नहीं सुनाई दे रही है
एक बार पुनः मैक्लुस्कीगंज पहुंचे विदेशी मेहमान. नए वर्ष में यह पहला मौका है जब कोई विदेशी मैक्लुस्कीगंज आये है. दो दिवसीय भ्रमण पर स्वीडेन से आये मेहमानों में 73 वर्षीय इंग्रिड नीलसन, एलिजाबेथ व 71 वर्षीय लार्स शामिल है. सभी शिक्षण कार्यों से जुड़े है. स्वीडेन से आये मेहमान मैक्लुस्कीगंज के जागृति विहार में रुके, यहां उनका स्वागत संस्था के सचिव राजेश प्रशांत ने पुष्प गुच्छ देकर किया. बातचीत के क्रम में इंग्रिड नीलसन ने बताया कि वे जागृति विहार के संस्थापक स्व० सचिदानंद उपाध्याय के मित्र है. और 1983 में मैक्लुस्कीगंज आ चुकी है, उन्होंने कहा कि वे अलग अलग मुल्कों में रहकर एक दूसरे के जन उत्थान कार्यों, पढ़ाई से वंचित बच्चों सहित आदिवासियों, आदिम जनजातियों के कल्याणकारी कार्यों में पहल पर आपसी तालमेल से सहयोग किया करते थे. अब स्व0 एस उपाध्याय के निधन होने के बाद वे मायूस तो दिखे. लेकिन उनके द्वारा जागृति विहार परिसर में स्थापित वात्सल्य विद्यालय में पठन पाठन करते हुए बच्चों को देखकर जुड़े मेहमानों ने सुकून महसूस किया. राजेश प्रशांत ने विदेशी मेहमानों को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी संस्था लगभग पांच दशक से मैक्लुस्कीगंज, डुमारो कोयलांचल सहित आसपास के गांव में जनुत्थान व शिक्षण जैसे अन्य सामाजिक कार्य कर रही है. बताया कि अभी हाल ही में नई दिल्ली स्थित भारत मण्डपम्म सभागार में भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित रूरल टूरिज़म इंडिया कार्यक्रम के तहत ग्लोबल लॉन्च ऑफ ट्रैवेल फ़ॉर लाइफ प्रोग्राम में मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन ग्राम 2023 कांस्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है. इस बाबत मैक्लुस्कीगंज से दशकों से जुड़े स्वीडेन से आये विदेशी मेहमानो ने पूरे मैक्लुस्कीगंज की ओर से भारत सरकार व पर्यटन मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा कि अब मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा व स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. भ्रमण के दौरान विदेशी मेहमान लपरा, मल्हार व बिरहोर कॉलोनी, डुमारो सहित अन्य जगहों पर भी गये. इस दौरान मेहमानों को जागृति विहार के राजेश प्रशांत ने सभी जगहों पर सहयोग किया.
सूचना क्रांति के इस दौर में सूचनाओं का अंबार है, इंटरनेट के आने से इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसका अंदाजा इस एक बात से लगाया जा सकता है कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक मिनट में “पांच सौ घंटे” तक देखने लायक सामग्री अपलोड की जा रही है। वहीं, व्हाटसेप और फेसबुक मेसेंजर पर सात करोड़ मैसेज और 19 करोड़ ई-मेल हर मिनट भेजे जा रहे हैं। यह आंकड़े इंटरनेट के कुछ गिने चुने माध्यमों के हैं, पूरे इंटरनेट में इसके अलावा भी बहुत सारी सामग्री अलग-अलग माध्यमों में अपलोड की जा रही है।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए
पलामू में आपराधिक घटनाओं को नहीं रोक पा रही पुलिस।।
मैक्लुस्कीगंज 28 जनवरी 204 फ़ोटो 1 - जागृति विहार में साइकिल दोस्त की टीम. रांची से 78 किलोमीटर दूरी तय कर मैक्लुस्कीगंज पहुंचा साइकिल दोस्त की टीम. 13 सदस्यीय साइकिल चालकों का दल रांची से चलकर रातू, मांडर, बीजूपाड़ा, चामा होते हुए मैक्लुस्कीगंज पहुंचा. साइकिल दोस्त दल का नेतृत्व हेमंत झा कर रहें. मैक्लुस्कीगंज में दल स्वयं सेवी संस्था जागृति विहार में रुके. मैक्लुस्कीगंज पहुंचने पर साईकल दोस्त दल का स्वागत जागृति विहार परिसर में समजिकर्ता सुशील तिवारी ने सभी को माला पहनाकर किया. तत्पश्चात दल निंद्रा कारीटांड़ स्थित नौ स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पहुंचे, दल के सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमाओं को पर माल्यार्पण कर नमन किया. बातचित के क्रम में साईकल दोस्त दल के लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता का संदेश लोगों को दिया. कहा कि वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम करने, जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने व सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी कहा जितनी संख्या में वृक्ष कट रहे हैं, उसी आधार पर पौधरोपण भी होना चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं हो पा रहा है. यही कारण है कि पर्यावरण मानव व अन्य जीव जंतुओं के लिए अभिशाप बनता जा रहा है. दूषित पर्यावरण मानव के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ तमाम बीमारियों से ग्रसित कर रहा है. हमें यह समझना होगा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है. इस अवसर पर मुख्य रूप से मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह, जागृति विहार के सचिव राजेश प्रशांत, सुशील तिवारी सहित दल में राजीव टाक, सुमन प्रसाद, हेमंत झा, संचित प्रसाद, राजीव रंजन त्रिपाठी, वंदना खेमका, गणेश रेड्डी, विनय विभाकर, राकेश अग्रवाल, कुणाल गिलानी, निशा मिंज, अल्फी कुजूर, काली, महादेव राणा अन्य शामिल थे.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा लोबिया की खेती के बारे में बता रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
मैक्लुस्कीगंज 27 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धुर्वामोड़ स्थित टॉवर से बैटरी की चोरी, मामला दर्ज. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के कोनका धुर्वामोड़ स्थित जिओ टॉवर में लगे तीन बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया. घटना को लेकर कम्पनी के टेक्नीशियन मिथलेश कुमार स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस मामले को लेकर छानबीन शुरू दिया है.
मैक्लुस्कीगंज 27 जनवरी 24 मैक्लुस्कीगंज हेसालौंग मुख्य पथ से हेसालौंग तालाब तक कुल 586 फ़ीट पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद सदस्या खलारी सरस्वती देवी, लपरा मुखिया पुतुल देवी, वार्ड सदस्या प्रभा देवी ने संयुक्त रूप से पूजन कर व नारियल फोड़कर किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, जितेन्द्रनाथ पांडेय, विजय गुप्ता, शिवपूजन साहु, शैलेन्द्र शर्मा, अरविंद सिंह, जितेंद्र भारतीय, चतुर्गुण, सुबोध रजक, सुरेश साहु, सुरेश मुंडा, बालकिसुन साहु, सुनील गिरि के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
