"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपास में कीड़े लगने की समस्या के निदान के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
मैक्लुस्कीगंज 26 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - बॉबी गॉर्डन के घर में दर्ज न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेसि. फ़ोटो 2 - मैक्लुस्कीगंज के नावाडीह में -1 रिकॉर्ड किया गया. 26 जनवरी की पूर्व रात की ठंड अबतक की सबसे ज्यादा ठंड वाली रात महसूस किया गया. मैक्लुस्कीगंज में ठंड ने एक बार पुनः कहर बरपाना शुरू कर दिया है, बढ़ी कनकनी, ठिठुरे लोग. मैक्लुस्कीगंज के तापमान में लगातर गिरावट हो रही है. गुरुवार को मौसम ने करवट ली है. लगातार तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, शुक्रवार की सुबह लगभग 6:15 बजे मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर मे लगे तापमान मापक यंत्र से लगभग 2.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं नावाडिह में माईनस वन (-1) न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. सुबह व संध्या में शीतलहरी के कारण कनकनी रह रही है, दिन में कड़ी धूप निकलने पर लोगों को राहत मिल रही है, आमजन अपने कार्यों को जल्द निबटाने में व्यस्त दिख रहे हैं. ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, स्वेटर, टोपी व मफलर से ढंके देखे गये. मालूम हो कि मैक्लुस्कीगंज में ठंड का प्रकोप पिछले तीन दिनों से बढ़ा हुआ है. ठंड बढ़ने से बच्चे बुढ़ों के साथ साथ पालतू पशुओं में भी असर देखने को मिल रहा है.
मैक्लुस्कीगंज 27 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - थाना में झंडोतोलन करते थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह व अन्य. फ़ोटो 2 - कंचेनजंगा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम. मैक्लुस्कीगंज में धूमधाम से 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस दौरान मैक्लुस्कीगंज थाना में प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने तिरंगे को सलामी देकर पूरे सम्मान के साथ झंडोतोलन किया. गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉन बॉस्को एकेडमी में सहायक प्रचार्य जोशी टी0डी0, जैनेट एकेडमी में प्रचार्य रंजीत कुमार सिंह, सीजीएम सेवन स्टार एकेडमी में प्राचार्य निमेष गुरुंग, मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में डॉ मीना प्रसाद, आदर्श उच्च विद्यालय हेसालौंग में शिक्षक आरके शुक्ला, कंचेनजंगा इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक कमल मुंडा, मायापुर पंचायत सचिवालय में मुखिया पुष्पा खलखो, लपरा में मुखिया पुतुल देवी, मैक्लुस्कीगंज स्टेशन परिसर में प्रबंधक अरुण भगत, जेआरजीबी लपरा में भूतपूर्व मुखिया तुलसी प्रसाद साहू, आदिवासी टाना भगत उच्च विद्यालय निंद्रा में प्रचार्य मुखदेव गोप, आदिवासी नौ स्वतंत्रता सेनानी स्मारक चौक निंद्रा कारीटांड़ में चारो राज टानाभगत, वात्सल्य विद्यालय जागृति विहार जोभिया में भुनेश्वर प्रजापति, लिटिल विंग्स स्कूल में निदेशक रवि गिरी, लपरा पोस्ट ऑफिस में पोस्ट सहित क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण व अन्य संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया. कई जगहों पर भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गयी.
मैक्लुस्कीगंज 26 जनवरी 2024 फ़ोटो - झंडोत्तोलन करते संस्थापक व प्रबन्ध निदेशक. मैक्लुस्कीगंज स्थित लिटिल विंग्स विद्यालय में 75 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूम धाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक रवि गिरि, सह संस्थापक व प्रबंधन निर्देशक ऋषि गिरि ने संयुक्त रूप से झंडोतोलन कर किया. इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, कुछ चाचा नेहरू जी, तो कोई रानी लक्ष्मी बाई, मदर ऑफ द नेशन मदर टेरेसा, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह बने और गगनभेदी नारे लगा लागये. देशभगती गानो से स्कूल के सभी बच्चे, शिक्षक व अभिभावक खूब आनन्द उठाया. वहीं प्रधानाध्यापिका सोमा मुखर्जी ने गणतंत्र दिवस के बारे मे बच्चों को बताया.
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए
दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक तुझ मे जान है संविधान से ही भारत बना गणतंत्र इससे ही है हर नागरिक स्वतंत्र जी हा दोस्तों, गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो 26 जनवरी को मनाया जाता है। जैसा की आप सबको पता ही है कि आज पूरा देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस ख़ास मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया हैं। आज ही के दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस ख़ुशी के मौके पर देश के हर कोने मे ,प्रत्येक स्कूलों, कॉलेजों शैक्षिक संस्थानों के आलावा सभी कार्यालयो में झंडे फहराये जाते है और कई रंगारंग कार्यक्रम भी किये जाते हैं। विश्व भर में फैले हुए भारतीय मूल के लोग तथा भारत के दूतावास भी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।,तो आइये शांति- सदभाव और पुरे हर्षोउल्लास के साथ इस गणतंत्र दिवस को मनाये ,साथियों ,मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी श्रोताओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं ।
मैक्लुस्कीगंज 25 जनवरी 2024 फ़ोटो 3 - मेला स्थल पर पूजन करते अतिथियों संग मेला समिति व अन्य. मैक्लुस्कीगंज में पशु मेला का शुभारंभ पूजन कर किया गया. मैक्लुस्कीगंज स्थित विकासनगर में पुष्य पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय पाहनो ने मेला स्थल पर पारम्परिक विधि से पूजन कर पशु मेला (माघ मेला) का शुभारंभ किया गया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी सुरेन्द्रनाथ पांडेय, विशिष्ट अतिथि शेखर बोस, लपरा मुखिया पुतुल देवी, मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, डुमारो मुखिया सुनीता खलखो, आरके शुक्ला, लखन प्रसाद साहू,आदित्य प्रसाद साहु ने संयुक रूप से फीता काटकर किया. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर किया गया. इस अवसर पर मुखदेव गोप, गोविंद साहु, जितेंद्रनाथ पांडेय, विजय मुंडा, मुख्तार खान, सुशील उरांव, हरेंद्र उरांव, प्रभु मुंडा,बिनु5 मुंडा, कैला पाहान, प्रदीप यादव, सुबोध रजक, संतोष मुंडा, मनोहर महतो, सुनील, बिरजा, रमेश सहित अन्य मौजूद थे.
मैक्लुस्कीगंज 25 जनवरी 2024 फ़ोटो 2 - सरना समिति मैक्लुस्कीगंज का मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित की गई. केंद्रीय सरना समिति मैक्लुस्कीगंज का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन डेगाडेगी नदी तट पर किया गया. मुख्य रूप से डॉ आरके जायसवाल, वायु सेना से सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन आरके प्रसाद व केआइसी के निदेशक सह समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कमल मुंडा उपस्थित थे. अतिथियों ने कहा कि हमारे पर्व प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बताते हैं कि प्रकृति की रक्षा करना हमारा परमो धर्म है. कहा कि हमारा शरीर जीवन पंचतत्व से बना है, और यह जीवन तभी बचेगा जब हम सार्थक हो पर्यावरण के प्रति सचेत होंगे. तत्पश्चात अतिथियों के बीच सरना समिति के युवाओं ने खेल व मनोरंजन के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इससे पुर अतिथियों का स्वागत पारम्परिक रूप से किया गया. इस अवसर पर रंथू उरांव, लालू दा, दीपक प्रसाद, मनोज यादव, अजय साहु, सुशील उरांव, रमेश भगत, कलेश्वर भोगता, गणेश मुंडा, राजेन्द्र भोगता, पन्नू गंझू, रवि गंझू, मुकेश, मनोज मुंडा, आकाश, आदर्श, श्रवण, कपिल, पंकज, अवतार उरांव, रोहित, जुगेश, कामता पांडेय, विजय मुंडा, राजेश मुंडा सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल थे.
मैक्लुस्कीगंज 25 जनवरी 2024 फ़ोटो 3 - शपथ ग्रहण करते जवानों संग एसआई सुमीत कु।र भगत, मैक्लुस्कीगंज. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव निर्वाचन विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर मतदाता प्रतिज्ञा पाठन किया गया. मैक्लुस्कीगंज थाना के सब इंस्पेक्टर सुमीत कुमार भगत ने उपस्थित जवानों को विधिवत शपथ दिलाया.
