रांची/बुढ़मू : प्रखंड सभागार भवन बुढ़मू में विदाई समारोह एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बुढ़मू के पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी को प्रखंड के लोगों ने समानित करते हुए विदाई दी। और नव पदस्थापित बुढ़मू के अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा का स्वागत किया। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों सहित अन्य लोगों ने पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। और नए अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। विदाई सह स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संबोधित करते हुए पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी के द्वारा किए गए कई कार्यो को सराहना करते हुए अच्छा बताया। और उनके द्वारा किए कई कार्यो को लोगों ने तारीफ की। विदाई कार्यक्रम में पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी को लोगों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। कार्यक्रम को पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी एवं नवपदस्थापित अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा, बुढ़मू बीडीओ धीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, उप प्रमुख हरदेव साहू, प्रखंड के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई सहित अन्य ने संबोधित किया। विदाई सह स्वागत कार्यक्रम में बुढ़मू के पूर्व अंचलाधिकारी और वर्तमान में जिला में कार्यरत पदाधिकारी सुनील चन्द्रा, बुढ़मू के पूर्व बीडीओ और वर्तमान में चान्हों के अंचलाधिकारी संजीव कुमार, खलारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, बुढ़मू के पूर्व थाना प्रभारी कमलेश राय, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता याकूब अंसारी, कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन, राजद नेता सजाद अंसारी, चकमे मुखिया रामवृत मुंडा, झामुमो नेता शमीम बड़ेहार, अख्तर अंसारी, प्रखंड के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर में एक बार फिर अपराधियों ने कोयला ढोने वाले चार बाईक को किया आग के हवाले। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि रंगदारी नही मिलने से नाराज होकर दो बाईक पर सवार होकर आए 6 अपराधकर्मियो ने फायरिंग करके दिया घटना को अंजाम। और जाते जाते गुंडों ने कोयला ढोने वाले लोगों से कहा कि वगैर इंट्री के कोयला ढोने पर यही होगा अंजाम। इसके पूर्व में भी कई बार ऐसी घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया है।
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान भारी रक्तस्राव को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार।
मैक्लुस्कीगंज 7 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - कोयला धुलाई में लगे हाइवा डम्फर. मैक्लुस्कीगंज के रास्ते हाइवा डम्फर से कोयला ट्रांसपोर्टिंग से आम जनों को हो रही है परेशानी. इन दिनों मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बघमरी, हेसालौंग, कोनका, लपरा के रास्ते कोयला ट्रांसपोर्टिंग चरम पर है. कोयला ढुलाई में लगभग दो दर्जन से अधिक हाइवा डम्फर को लगाया गया है, जिससे उक्त मार्ग पर चलने वाले राहगीरों व आमजनों को धूल गर्द, ट्रैफिक आदि भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. वहीं विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज पर्यटन के साथ साथ एजुकेशन हब के नाम से विख्यात है. एक ओर जहां देश विदेश से पर्यटकों का आना जाना पूरे वर्ष मैक्लुस्कीगंज में लगा रहता है, वहीं गंज स्थित शिक्षण संस्थानों में झारखंड सहित अन्य राज्यों से विद्यार्थी छात्रावासों में रहकर पठन पाठन करने में लीन है. विद्यालय आवागमन में परेशानी का सबब बना हुआ है. दुर्घटना का भी संभावना बनी रहती है. इस बाबत रांची जिला ग्रामीण महामंत्री प्रीतम कुमार साहू, जितेन्द्रनाथ पांडेय, भाजपा खलारी मंडल संयोजक रामसूरत यादव, समाजसेवी रामबिलास गोप सहित अन्य ने विद्यार्थियों ग्रामीणों व आमजनों की समस्याओं से स्थानीय प्रशासन को अवगत कराते हुए हाइवा डम्फर से कोयला धुलाई पर अंकुश लगाने की मांग की है. साथ ही विद्यालय के समय व छुट्टी के समय बड़े वाहनों के परिचालन पर नो एंट्री लगाने की मांग की है.
दरभंगा भारत का एकमात्र शहर है, जिसके एक परिसर में दो विश्वविद्यालय हैं । पहला है कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा और दूसरा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा। आपको ये भी बता दें कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय बिहार का पहला और भारत का दूसरा संस्कृत विश्वविद्यालय है। . यूँ तो दरभंगा में घूमने की चीज़े बहुत सी है। महाराजा कामेश्वर सिंह द्वारा निर्मित किला, स्थान और अन्य कई इमारतें और मंदिर शहर में प्रमुख पर्यटन आकर्षण के रूप में जाने जाते हैं। दरभंगा के बारे में और ज्यादा जानने के लिए सुने चलो चलें ....
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
