रांची/ रांची सेक्टर 3 धुर्वा में रामलीला का आज चौथा दिन आयोजन किया गया।

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई कुल 2485 पैरामेडिकल के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं और 12वी पास किया हो साथ ही फार्मेसी,प्रयोगशाला प्रायोगिक,एक्स - रे टेक्नीशियन तथा नर्सिंग में डिप्लोमा किया हो । इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तथा महिलाओ के 38 वर्ष तक होनी चाहिए । इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://jsscparamed.cbtexam.in/JSSC/index.html योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 -02-2024 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

मैक्लुस्कीगंज 8 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - मैक्लुस्कीगंज में निकला विशालकाय अजगर. मैक्लुस्कीगंज में निकला अजगर बना कौतूहल का विषय. लपरा पंचायत के जोभिया फ़ास्ट फ़ूड पॉइंट के निकट में अजगर देखे जाने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शी बादल राणा व गौतम राणा ने बताया कि घर के पास लगभग 10 फीट के अजगर को घर के लोगों ने देखा और शोर मचाने लगे. बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. सूचना पर पहुंचे प्रभारी वनपाल अश्फाक अंसारी व वनरक्षी सुनील एक्का ने रेस्क्यु कर अजगर को पकड़ा तथा घने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. तत्पश्चात ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. वन विभाग के टीम ने ग्रामीणों से विशालकाय सांपो व अन्य जंगली जानवरो से अपने बच्चों व जानवरों को दूर रखने की अपील की है. साथ ही कहा कि जानवरों को नुकसान पहुंचाना दंडनीय भी है.

बनो नई सोच ,बुनो हिंसा मुक्त रिश्ते की आज की कड़ी में हम सुनेंगे यौन हिंसा के बारे में।

आप सभी ने बूथ कैप्चरिंग के बारे में तो सुना ही होगा, हो सकता है किसी ने देखा भी हो। मोटा-मोटी कहा जाए तो हर कोई जानता है कि बूथ कैप्चरिंग क्या होती है और कैसे होती है। इसको और बेहतर तरीके से समझना हो तो इस तरह से भी देखा जा सकता है कि भारत में होने वाले सभी प्रकार के चुनावों में पंचायत से लेकर संसद तक के चुनाव में सुरक्षा बल एक अनिवार्य जरूरत हैं। सुरक्षा बलों के बिना निष्पक्ष चुनावों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पिछले 75 सालों में इस एक मसले पर कुछ भी नहीं बदला है। यह हाल तब है जब पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा बलों को देख कर डरने की प्रवत्ति आम है। ऐसे में कहना कि चुनाव निष्पक्ष होते हैं एक क्रुर मजाक से ज्यादा कुछ नहीं।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे की पैसों की बचत की शुरुआत कैसे की जा सकती है

ग्रामीण की राय

कम सुनाई देने कि समस्या का घरेलू उपचार।

बुढ़मू : आजसू पार्टी काँके प्रखंड के पिठोरया मे पिल्लर मेंम्बरों का सम्मेलन आजसू पार्टी काँके प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम संचालन काँके प्रखंड सचिव सुरेन्द्र महतो ने कि जिसमें मुख्य अतिथि के आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरन भगत केन्द्रीय उपाध्यक्ष हसन असांरी के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता राँची जिला अध्यक्ष श्री संजय कुoमहतो राँची जिला कार्यकारीअध्यक्ष हकीम असांरी राँची जिला महिला अध्यक्ष विणा देवी पार्वती देवी मिना देवी केन्द्रीय स्दसय रूपलाल महतो कलिम असांरी किशोर महतो की उपस्थिति में सभी पिल्लर मेंम्बरों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें आजसू पार्टी नीति सिद्धान्त को देखते हुए पिठोरयॉ के रितेश कु दिपकऔर महेश महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा ।यह कार्यक्रम को सफल बनाने महमूद अंसारी आनंद महतो मनोज महतो मुर्तजा खाना लोकेश महतो लखन महतो बबली कुमारी कमला देवी रूपाश्री गाड़ी संगीत देवी सरिता देवी प्रिती देवी अजित कच्छप गोविंद महतो की अहम भूमिका रही

रांची/बुढ़मू : केदली गांव में झारखंड युवा घासी समाज संघ का बैठक बिनोद नायक की अध्यक्षता में रखी गयी। संचालन लोकहित अधिकार पार्टी बुढ़मू प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती चांदनी सोनवानी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से युवा घासी समाज के अध्यक्ष सह कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, मुख्य संरक्षक महावीर नायक एवं बुढ़मू क्षेत्र से समाज के अगुवा प्रतिनिधिगण शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए, मुकुल नायक ने कहा समाज को शिक्षित एवं राजनीतिक तौर पर जागरूक करना समय की मांग है। श्री महावीर नायक ने कहा समाज की आने वाली पीढ़ियों को यदि बेहतर बनाना है तो बच्चों को मोबाइल एवं समाज के युवा पीढ़ी को नशा से दूर रहना होगा। मौके पर समाज के रेणु देवी,सुनिता देवी,मीना देवी,शांति देवी,उर्मिला देवी,सोनी देवी,पुजा देवी,प्रिती देवी,सुनिता देवी,महावीर मुंडा,बढ़न नाईक,लक्ष्मण नाईक,बुधराम नाईक,बरजु नाईक,प्रभा देवी,नीरज नाईक सहित समाज के दर्जनों प्रतिनिधिगण शामिल हुए।