लोकतंत्र का महापर्व के गिने-चुने अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। पहले जैसा ना उमंग ना उत्साह कार्यकर्ता भी सिर्फ कोलम पूरा कर रहे हैं। पार्टियां भी प्रचार प्रसार से दूर बुथ मैनेजमेंट की तैयारी में जुटी हुई है। ग्रामीण स्तर पर पार्टीयां ग्रामीणों को गोलबंद करने का प्रयास कर रही है।
झारखण्ड राज्य के जिला रांची से राजेश यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि मंगलवार को महागठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान ठाकुरगांव और बुढ़मू में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रखंड क्षेत्र के सिदरोल में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से बैठक किया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी से बचकर रहना है, ये जुमलेबाजी सरकार सत्ता में आयी तो आने वाले समय में देश को बेच देगी। इसी दौरान ठाकुरगांव, बुढ़मू, चकमे, उमेडंडा, सारले में जनसंपर्क करते हुए यशस्विनी सहाय ने मतदाताओं से आग्रह किया कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता सुरेश बैठा, बलराम साहू, जाकिर हुसैन, सदन साहू, बालेश्वर यादव, गोपाल तिवारी,रंथेश्वर गिरि , मनोज यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष सजाद अंसारी, झामुमो नेता शमीम बड़ेहार, अख्तर अंसारी सहित इंडिया गठबंधन पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
झारखण्ड राज्य के जिला रांची से राजेश यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के कूड़ालू गांव में यादव समाज के बुढ़मू प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में यादव समाज से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई। और यादव समाज में शिक्षा के प्रति ध्यान देने, समाज में मिलजुल कर रहने, गरीब असहाय को मदद करने की बात कही गई। साथ ही विगत दिनों यादव के ओझाड़म गांव के गणेश यादव का निधन हो जाने को लेकर एक शोक सभा आयोजित कर उनके मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से यादव समाज के रांची जिला अध्यक्ष तापेश्वर गोप एवं जिला मीडिया प्रभारी राजेश यादव उपस्थित हुए। मौके पर यादव समाज के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, योगेंद्र यादव, अजय यादव, सोहन यादव, उमेश यादव, सुन्दर यादव, मुकेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
बुढ़मू : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी के बुढ़मू मंडल की बैठक बुढ़मू चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के बुढ़मू मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथी के रूप में भाजपा के रांची लोक सभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी संजय सेठ, विधायक समरी लाल शामिल हुए। बैठक में भाजपा के लोगों ने सांसद प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में चुनाव प्रचार करने को कहा, और भाजपा के निति सिद्धांतो को घर - घर जाकर अवगत कराने की बात कही गई। सर्व प्रथम बैठक से पूर्व सांसद प्रत्याशी संजय सेठ को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत करते हुए कार्यालय लाया गया। वही लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशी संजय सेठ को जीत दिलाने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया। मौके पर भाजपा नेता मोहन जयसवाल, राजू गोस्वामी, सीताराम रवि, तारकेश्वर भारती, राजेश कुशवाहा, हरदेव साहू, सत्यनारायण मुंडा, मनोज मिश्रा, प्रकाश यादव, पनेश्वर महतो, रामदेव महतो एवं भाजपा पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। दूसरी ओर भाजपा के तारकेश्वर भारती को बुढ़मू पंचायत में चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
बुढ़मू : थाना क्षेत्र के आरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार बीते रात को बुढ़मू के आरा निवासी राम भजन प्रसाद साहू के घर में चोरी हुई है। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अंदर से घर का दरवाजा को बंद कर दिया। और घर के अंदर रखें गोदरेज व बक्सा का ताला तोड़कर गोदरेज में रखें जेवरात और पैसा लेकर फरार हो गए। घटना बीते गुरुवार रात की बताई जा रही है। इस संबध में पीड़िता रामभजन साहू ने बुढ़मू थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़िता रामभजन प्रसाद साहू के घर में रखें जेवरात लगभग 3 लाख रूपए का और नगद 90000 हजार रुपए की चोरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस रामभजन साहू के घर पहुंची। और जांच पड़ताल में जुट गई।
बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले चोरों को ठाकुरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। समरसेबल, टुलू मशीन और स्टेपलाइजर चोरी करने वाले ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पतरातू निवासी जुलफान अंसारी, भेलवाटांड़ निवासी मोईन अंसारी और खरकूटोली निवासी तौफीक आलम को ठाकुरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बरौदी निवासी निर्मल महतो के दिये गए आवेदन के अनुसार 7 मई को निर्मल के घर से जुलफान अंसारी अन्य चोरों के साथ मिलकर घर का ताला तोड़कर स्टेपलाइजर और टुलू मशीन चोरी कर लिया. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए जुलफान को गिरफ्तार किया और जुलफान के निशानदेही पर मोईन और तौफीक को गिरफ्तार किया और चोरी किया हुआ टुलू पंप, समरसेबल, स्टेपलाइजर और चोरी करने में प्रयोग किया गया बाइक को भी बरामद किया। छापामारी दल में ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार एवं थाना के दिलीप कुमार, प्रधान किस्कू, दमियानुश टोप्पो, हेमंत कुमार यादव, अशोक कुमार और सोमेश्वर भगत शामिल थे।
इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुढ़मू प्रखंड के सिदरोल एवं ठाकुरगांव में आयोजित किया गया। इस दौरान ठाकुरगांव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में बेरोजगारी,महंगाई चरम पर है, बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि देश में हमारी सरकार बनने पर महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के साथ-साथ 18 से 25 वर्ष के युवाओं को सरकार बनते ही नौकरी दी जाएगी।
झारखण्ड राज्य के जिला रांची से जयवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि गर्मी से राहत मिली है। वातावरण में थोड़ी ठंड महसूस हो रही है
झारखण्ड राज्य के जिला रांची से जयवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उन्होंने मडबू ब्लॉक के उमेदांडा में एक सामुदायिक बैठक की, जिसमें माँ और बच्चे और गर्मी से बचने के तरीकों के बारे में गंभीर चर्चा की गई, और लोगों ने इसे ध्यान से सुना।
झारखण्ड राज्य के जिला रांची से जयवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि सड़क मार्ग से गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सड़क दुर्घटना में एक चालाक की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गए।
