झारखण्ड राज्य के जिला रांची के बुढ़मू प्रखंड के उसकू गांव में झूलन के साथ रविवार को मंडा मेला संपन्न हो गया। इसके साथ ही प्रखंड में लगने वाला इस साल का अंतिम मंडा मेला संपन्न हुआ। इससे पूर्व शनिवार की रात्रि में फुलखुंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उसकू गांव के लगभग 250 शिव भक्त आग दहकते फूलों के अंगारों पर खुले पैर चलकर पार हुए। और शिव भक्ति का परिचय दिया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेला में बतौर मुख्य अतिथी के रूप में भाजपा के बैठक एवं कार्यक्रम विभाग के प्रदेश संयोजक स्वामी देवेंद्र प्रकाश एवं कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतूचरण राम सहित कई शामिल हुए। मेला में कलाकारों ने मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। रविवार को दिन में झूलन के साथ मंडा मेला संपन्न हो गया। मंडा मेला को सफल बनाने में मेला कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के आलावे कमेटी के तारकेश्वर भारती , गुप्तेश्वर सिंह, विनोद सिंह, एवं उसकू गांव के ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के जिला रांची से राजेश यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि बुढ़मू प्रखंड के मुरुपीरी गांव में झूलन के साथ मंगलवार को मंडा मेला संपन्न हो गया। इससे पूर्व सोमवार की रात्रि में फुलखुंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुरुपीरी गांव के लगभग 250 शिव भक्त आग दहकते फूलों के अंगारों पर खुले पैर चलकर पार हुए और शिव भक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर मंडा मेला में बतौर मुख्य अतिथी के रूप में भाजपा के बैठक एवं कार्यक्रम विभाग के प्रदेश संयोजक स्वामी देवेंद्र प्रकाश सहित कई अतिथी शामिल हुए। मौके पर मेला कमेटी के लोगों ने भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश को गमछा ओढ़ाकर व बैच लगाकर सम्मानित किया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथी बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , उपप्रमुख हरदेव साहू , भाजपा के विष्णु नारायण गिरी, रामकिशुन राम, रामावशिष्ट शिखर सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। मेला में कलाकारों ने मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मंगलवार को दिन में झूलन के साथ मंडा मेला संपन्न हुआ। मेला को सफल बनाने में मेला कमेटी के अध्यक्ष अरुण प्रजापति, उपाध्याय सनोज यादव, सचिव बिरजू मुंडा, उपसचिव सुनील मुंडा, कोषाध्यक्ष रिझू प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष शीतल मुंडा, संरक्षक राम वशिष्ट शिखर, कंपाल प्रजापति, सीता देवी, परमानंद तिवारी, अशोक मुंडा , तीर्थराज शिखर, संतोष राम, विष्णु नारायण गिरी, शिवनंदन शिखर, रामकिशुन राम के अलावे मुरुपीरी गांव के ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा धान की फसल के लिए धान के नर्सरी तैयारी करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

बुढ़मू पुलिस ने रात्रि में गस्ती के दौरान कोयजम जंगल के पास से अवैध कोयला लाते हुए टर्बो ट्रक (जेएच01सीएच 0452) को चालक सहित जप्त किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात में छापर की ओर से कोयला लोड कर एक टर्बो ट्रक आ रहा था, जिसे पुलिस गस्ती दल ने रोका और टर्बाे में अवैध कोयला लदा पाया। इसके बाद पुलिस ने टर्बो को जप्त किया और चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

झारखंड राज्य ,लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड के ग्राम मासियातू बुथ संख्या 150 में भाजपा बुथ एजेंट सोहराई उरांव के साथ कुछ युवकों ने किया मारपीट। जिसकी सुचना पाते हि युवा नेता रमेश उरांव और नागमणि ने इस घटना की निंदा की,और मंगलवार को युक्त युवक के घर पहुंच कर युवा नेता ने सोहराई उरांव से मुलाकात की। युवा नेता रमेश उरांव ने कहा, लोकतंत्र के महापर्व मना रहे आदिवासी युवक के साथ मारपीट करना खराब मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सोहराय उरांव के साथ उनके समाज के लोग सदा खड़े हैं।और उन्हें हर संभव और हर स्थिति में मदद किया जाएगा। मौके पर, द्रोणाचार्य,अनिमेष उरांव ग्रामीण ब्रजेश उरांव,परमेश्वर उरांव ,सुरेंद्र उरांव उपस्थित रहे।

झारखंड राज्य के जिला रांची से सुशांत पाठक , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि राजधानी रांची के लोवर बाजार थाना क्षेत्र में ऐसा मामला पकड़ा गया है। डंगरा टोली में एटीएम से ग्राहक के पैसे निकालने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नीतीश नवादा के हिसुआ का रहने वाला है। आरोपी के पास से 12 पीस काली टेप चिपकी अल्युमिनियम प्लेट, दो कालाटेप व रोल, कैंची, पांच बैंकों के एटीएम कार्ड के अलावा मोबाइल फोन आदि सम्मान मिले हैं। वहीं फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अल्युमिनियम शीट पर काली टेप लगाकर ठग एटीएम में पैसे निकासी वाले भाग पर लगा देते हैं। कोई भी सख्स जब पैसे निकालता है तो पैसे एल्युमिनियम सीट में ही अटक जाते हैं। हालांकि ग्राहक के खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन मशीन से बाहर नहीं आते। सख्स को एटीएम रूम से बाहर आने के बाद ठग शीट को हटाकर राशि निकाल लेते हैं।

झारखंड राज्य चतरा संसदीय क्षेत्र के पांचो विधानसभा चतरा, सिमरिया, लातेहार, पांकी और मनिका में द्वितीय चरण के मतदान हेतु, मतदाता ईस दौरान काफी हर्षोल्लास पूर्वक बिना किसी दबाव व नशापान के पहली बार बुथ संख्या 120,121,122,123, एवं 126,बुथ संख्या पर मतदाता भारी संख्या में उपस्थित हो अपने मत का प्रयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों ने सख्ती पुर्वक कदाचार मुक्त मतदान संपन्न कराया समाचार लिखे जाने तक निम्नांकित बुथ संख्या में मतदान कर्मियों ने 95%मतदान संपन्न हो ने कि बात कही।

बुढ़मू चौक स्थित भाजपा पार्टी के मंडल कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कांके विधान सभा क्षेत्र के विधायक समरी लाल शामिल हुए। और भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। मौके पर विधायक समरी लाल ने भाजपा के रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में चुनाव प्रचार करने को कहा। और गांव - गांव में जाकर ग्रामीणों से जनसंपर्क करते हुए मोदी जी के द्वारा किये गये जनकल्याणकारी योेजनाओं पर विस्तार से रूप से चर्चा करने को कहा। और भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। वही भाजपा मंडल कार्यालय बुढ़मू में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह संयोजक रांची लोकसभा क्षेत्र के रमाकांत महतो शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमाकांत महतो को शॉल ओढ़ाकर कार्यालय में सम्मानित किया। मौके पर भाजपा नेता रमाकांत महतो ने भी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व भाजपा नेता रमाकांत महतो ने ठाकुरगांव, गुरुगाई, बाड़े , बुढ़मू सहित कई पंचायत का दौरा किया। और भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। और उनके पक्ष में मतदान का लोगों से अपील किया। मौके पर मंडल प्रभारी राजेंद्र पांडेय, भाजपा नेता अजय तिवारी, प्रेम कुमार महतो, मनोज साहू, रामकुमार दुबे, शंकर साहू, शंभू प्रसाद, लक्षण महतो, नंदलाल पाहन, रोहित यादव, शर्मा महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

महागठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड कार्यालय बुढ़मू में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू प्रखंड के चुनाव प्रभारी संजीव सिन्हा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के भाई सुधीर सहाय उपस्थित हुए।