प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने गिरफ्तार किए जा चुके इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड रुपए कैश और लाखों रुपए के जेवरात बरामद किए हैं। ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। रांची के सेल सिटी समेत कुल नौ ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। एक टीम सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने की तलाशी ले रही है। दूसरी टीम ने बारियातू, मोराबादी और बोडिया इलाके में छापा मारा है। इसके अलावा ईडी ने कुछ अन्य राजनेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी है।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से राजवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि गर्मियों में आग का इस्तेमाल कम हो और आग न लगे, इसका भी पूरा ध्यान रखें। सावधानी पूर्वक आग को जलाएं। अगर जरूरत नहीं हो तो आग को बुझा देना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से जयवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि वर्षा ऋतु में पेंड़ तो लगाना ही चाहिए ताकि गर्मी से बचा जा सके। हम सभी को प्रण लेना चाहिए की आने वाले वर्षा ऋतू में पेंड़ लगाए।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से जयवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि हमें संभव हो तो प्रति दिन नहाने चाहिए। और शरीर के साथ साथ अपने बालों का भी ख्याल रखना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से जयवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि शरीर में पानी कि कमी ना रहे इसके लिए बार बार पानी पीते रहना चाहिए। बूढ़ो , जानवर और बच्चों को गर्मी में पानी अधिक पीने में ध्यान देना चाहिए।

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव में राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथी के रूप में इंडिया गठबंधन के रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई गणमान्य शामिल हुए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजधानी रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया ।

बुढ़मू : लोकसभा चुनाव को लेकर बुढ़मू में कांग्रेस, झामुमो और राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के बलराम साहू ने किया। जबकि संचालन झामुमो के भुनेश्वर साहू ने किया।

बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह सुबह बुढ़मू प्रखंड के तुरमुली के पास हुई। बताया गया कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में सवारी बस नियंत्रित होकर पलट गई ,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई,और कई घायल हो गए। मृतक विनोद महतो बुढ़मू थाना क्षेत्र के बेतांगी गांव का रहने वाला बताया गया। जानकारी के अनुसार यह बस रोजाना बेतांगी से चैनगड़ा, सालहन, कोराबार होते हुए रांची जाती थी। साथ ही बताया गया कि मजदूरी करने वाले लोग अधिकतर इसी बस से रांची जाते थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंचकर छानबीन की। और घायलों को मदद, सहयोग किया। वही स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की गर्मी का मौसम चालू हो गया ऐसे में कच्चे आम,बेल के शरबत का उपयोग करना चाहिए ,अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें