बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव में राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथी के रूप में इंडिया गठबंधन के रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई गणमान्य शामिल हुए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में शामिल हुए।