Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है कि प्रतिमा विसर्जन में विशेष ध्यान रखने की जरुरत।मुंगेर प्रखंड क्षेत्र की धरती आस्था और विश्वास की मजबूत डोर युगो से कायम है।यहाँ की सभ्यता और संस्कृति में सदभाव और भाईचारा और एकता का मिसाल दूसरे जिला और राज्यों में दिया जाता है।ईद तथा बकरीद में जहाँ हिन्दू धर्मावलियो के द्वारा शिविर लगाकर मुस्लिम भाइयों को बधाई देते हैवही आज दुर्गा विसर्जन पर मुस्लिम भाई भी पीछे नहीं है।वही दुर्गा विसर्जन पर विभिन्न राजनीतिक पार्टी की ओर से भी सेवा शिविर लगाया गया है।वही लोगों को यह भी सूचित किया गया है की अपने बच्चों के पॉकिट में मोबाइल नंबर डाल दे ताकि बच्चा इधर-उधर भटक न सके।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला गिद्धौर प्रखंड से संजीवन कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की लगातार तेज धुप ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।पिछले एक महीने से बारिश नहीं होने से धान के फसल झुलस रहे हैं।प्रखंड में सिंचाई की सिमित व्यवस्था होने के कारण किसानों में भी सिंचाई के कारण बहस और लड़ाई की संभावना बनी रहती है।किसान अपने खेतों में पड़े दरार को देख कर और चिंतित और निराश हो जाते हैं।किसान अपने सारी जमा पुँजी लगा कर खेती करते हैं।ऐसे में अगर फसल बर्बाद हो जाए तो उनकी पुँजी सहित मेहनत भी बर्बाद हो जाती है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के पटना जिला से अनुराग कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की भारतीय रेलवे जल्द ही यात्रियों को हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मुहैया कराने जा रहा है। इसमें उनकी यात्रा की सुविधाओं के साथ-साथ मनोरंजन का खास इंतजाम किया जाएगा। खास बात ये है कि इसके लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा और न ही ट्रेन के किराए में कोई इजाफा किया जाएगा।फिलहाल ये खास सुविधाएं राजधानी व शताब्दी जैसी ट्रेनों में अगले माह से शुरू होने वाली हैं। कुछ ट्रेनों में ये सुविधा अगले माह शुरू होने वाली है। इससे सफर का अनुभव और भी मजेदार होने वाला है। यात्रियों को मुफ्त में गाना, वीडियो व फिल्म देखते हुए सफर का आनंद मिलेगा।

बिहार राज्य के पटना जिला से अनुराग कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है और दुनियाभर के लोग इसको लेकर चिंतित हैं। इसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग का असर हमारे मौसम चक्र पर भी पड़ा है, जिसके कारण अब पहले की अपेक्षा अब ज्यादा गर्मी और ज्यादा समय तक पड़ती है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और उमस में लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। इस साल लू से लोगों के मारे जाने की खबरें दुनिया के कई हिस्सों से आईं। अगर पृथ्वी का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले समय में लू से मरने वालों की संख्या में इजाफा होगा, जो बेहद चिंताजनक है।

बिहार राज्य के जमुई जिला से भीम राज मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की औधोगिकरण के कारण गाँव से लोग शहरों की ओर रुख करने लगे हैं।जिसे एक ओर शहर में आबादी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ गाँव वीरान होते चले जा रहे हैं।यह बहुत ही सोचनीय और दुःखद है की आजादी के 72 साल के बाद भी हमलोग शहर और गाँव के बीच विकास की संतुलित योजना अब तक नहीं बना सके।आजादी के बाद हर सरकार ने गाँवो की उन्नति की बातें कही है।लेकिन आज भी हमारे गाँव विकास की परिकल्पना से परे है ,गाँव में रोजगार की कमी के कारण लोग शहर की ओर पलायन करने लगते हैं।जिसके कारण शहरों में आबादी के साथ ही झुग्गी-झोपड़ियों की भी संख्या बढ़ती है।अगर वास्तव में शहरों को स्मार्ट बनाना है,तो हमें शहरों और गाँव के मध्य संतुलित विकास पर ध्यान देना होगा।गाँव की उन्नति से ही शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला गिद्धौर प्रखंड से संजीवन कुमार मोबाइल वाणी के माधयम से कहते हैं कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।अभी आने वाला समय मौसम परिवर्त्तन का ही है।इसके साथ ही दीपावली भी नजदीक है।जिसमें आतिशबाजी से प्रदूषण का खतरा भी बढ़ जाता है।ऐसे में अस्थमा की शिकायत हो सकती है या बढ़ भी सकती है।हर साल अस्थमा के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।यह रोग किसी भी उम्र में हो सकता है।इस रोग से फेफड़े प्रभावित हो जाते हैं।यह रोग अगर हो जाये तो हमेशा इस समस्या से जूझना पड़ता है।इलाज से आराम तो मिल जाता है,लेकिन उसे भी ज्यादा जरुरी होता है सचेत रहना। अस्थमा की बीमारी मौसम बदलाव के अलावे किसी चीज़ से एलर्जी,धुल-प्रदूषण,किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी से हो जाती है।अस्थमा से बचाव के लिए धुल और प्रदूषण से बचना चाहिए।ऐसे स्थान पर मास्क या रुमाल का प्रयोग कर अपने नाक और मुँह को ढ़क कर रखना चाहिए।अस्थमा का अटैक आने पर घबराना नहीं चाहिए।मुँह से लम्बी-लम्बी साँस लेना और छोड़ना चाहिए।गर्म पानी पीना चाहिए।विक्स लगाना चाहिए।आराम करने और इन्हेलर की मदद से भी अस्थमा के अटैक से राहत मिल सकती है।इसके बाद डॉक्टर से भी जरूर परामर्श लेना चाहिए।