बिहार राज्य के पटना जिला से अनुराग कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की भारतीय रेलवे जल्द ही यात्रियों को हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मुहैया कराने जा रहा है। इसमें उनकी यात्रा की सुविधाओं के साथ-साथ मनोरंजन का खास इंतजाम किया जाएगा। खास बात ये है कि इसके लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा और न ही ट्रेन के किराए में कोई इजाफा किया जाएगा।फिलहाल ये खास सुविधाएं राजधानी व शताब्दी जैसी ट्रेनों में अगले माह से शुरू होने वाली हैं। कुछ ट्रेनों में ये सुविधा अगले माह शुरू होने वाली है। इससे सफर का अनुभव और भी मजेदार होने वाला है। यात्रियों को मुफ्त में गाना, वीडियो व फिल्म देखते हुए सफर का आनंद मिलेगा।
