सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट।सामाजिक समरसता, शिक्षा और समान अधिकारों को बढ़ावा देने का संकल्प के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह: छपरा, 12 अप्रैल। माली मालाकार कल्याण समिति, सारण के तत्वावधान में रविवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष शंकर कुमार मालाकार ने की, जबकि संचालन सतीश कुमार भक्त ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य प्रो. डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, छपरा विधायक छोटी कुमारी, पूर्व विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकर कुमार मालाकार ने संगठन की ओर से कई महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि छपरा शहर में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर पुस्तकालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने, शहर के किसी प्रमुख चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर उस चौक का नाम “महात्मा ज्योतिबा फुले चौक” रखने, बिहार सरकार के पाठ्यक्रम में फुले दंपति की जीवनी शामिल करने तथा महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। साथ ही विधान परिषद में माली समाज को प्रतिनिधित्व देने जैसे शामिल हैं। मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सामाजिक परिवर्तन और न्याय का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि फुले जी ने समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर समानता का संदेश दिया। उन्होंने संगठन की मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए सरकार स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं विधान परिषद सदस्य प्रो. डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले को अपने जीवन में अनेक अपमान सहने पड़े, लेकिन वे अपने उद्देश्य से कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने जाति व्यवस्था और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। छपरा विधायक श्रीमती छोटी कुमारी ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले द्वारा महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आदर्श समाज के निर्माता बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता, जनता दल यू के जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह विक्कल, भाजपा नेता शत्रुघन भक्त, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया। मौके पर संजय मालाकार, पृथ्वी कुमार माली, बबलू मालाकार, मुन्ना मालाकार, ललन भक्त, दीनानाथ भगत, डॉ. हरे राम भगत, राकेश भगत, राजेश सैनी, मनोज भगत, कामेश्वर भगत, लोकनाथ भगत, प्रेम भगत, अनिल भगत, डॉ. रामेश्वर भगत, जितेंद्र भगत, नागेंद्र भगत, राहुल भगत, डॉ. मिथिलेश भगत, उमाशंकर प्रसाद, संतोष भगत, अभिषेक कुमार, महेश राज सैनी, देवेंद्र भक्त, प्रदीप भगत, उपेंद्र भगत, महेश भगत, मदन भगत, मोहन भगत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार कि रिपोर्ट। अधिक जानकारी के लिए आप चालान मोबाइल वाणी सुन सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
Transcript Unavailable.
सारणी मोबाइल वाणी से अजय कुमार कि रिपोर्ट। प्रशासन की देखरेख में लोगों ने की ईद की नमाज की अदा अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें या डाउनलोड करें।।
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट।। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुने या ऐप डाउनलोड कर पढ़ें।।छपरा में ईद उल फितर, चैती छठ एवं रामनवमी को लेकर डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की हुई बैठक सारण जिले में आगामी ईद-उल-फितर ,चैती छठ एवं रामनवमी को लेकर डीएम श्री वैभव श्रीवास सभी उपस्थित सदस्यों से उनके पुराने अनुभवों के आधार पर एक एक कर फ़ीडबैक लिया गया। सदस्यों द्वारा काफी महत्वपूर्ण फीडबैक दिया गया। ईद उल फितर को लेकर सभी ईदगाहों के पास पर्याप्त साफ सफाई सुनिश्चित कराने का निदेश नगर निगम एवं नगर निकायों को दिया गया। चैती छठ को लेकर सभी तालाबों एवं छठ घाटों की पर्याप्त साफ सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। खतरनाक घाटों पर इस आशय की सूचना प्रदर्शित करने को कहा गया। घाटों पर बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश भी दिया गया। महत्वपूर्ण घाटों का भ्रमण एसडीओ एवं एसडीपीओ सुनिश्चित करेंगे। रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा 27 मार्च को निकाली जायेगी। इसके लिये पूर्व से निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आयोजकों को ससमय लाइसेंस प्राप्त करने को कहा गया। सभी लोगों से लाइसेन्स की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह का अफवाहजनक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी। सुगम यातायात को लेकर सभी सड़कों के किनारे से अवैध पार्किंग के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट। सरकार ने जारी किया नए टोल फ्री नंबर जिससे उपभोक्ता लाभ उठाकर अपने नंबर कनेक्शन लगा सकते हैं और इस का फायदा उठा सकते हैं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुन या डाउनलोड कर सकते हैं
