सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार कि रिपोर्ट। अधिक जानकारी के लिए आप चालान मोबाइल वाणी सुन सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
सारणी मोबाइल वाणी से अजय कुमार कि रिपोर्ट। प्रशासन की देखरेख में लोगों ने की ईद की नमाज की अदा अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें या डाउनलोड करें।।
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट।। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुने या ऐप डाउनलोड कर पढ़ें।।छपरा में ईद उल फितर, चैती छठ एवं रामनवमी को लेकर डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की हुई बैठक सारण जिले में आगामी ईद-उल-फितर ,चैती छठ एवं रामनवमी को लेकर डीएम श्री वैभव श्रीवास सभी उपस्थित सदस्यों से उनके पुराने अनुभवों के आधार पर एक एक कर फ़ीडबैक लिया गया। सदस्यों द्वारा काफी महत्वपूर्ण फीडबैक दिया गया। ईद उल फितर को लेकर सभी ईदगाहों के पास पर्याप्त साफ सफाई सुनिश्चित कराने का निदेश नगर निगम एवं नगर निकायों को दिया गया। चैती छठ को लेकर सभी तालाबों एवं छठ घाटों की पर्याप्त साफ सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। खतरनाक घाटों पर इस आशय की सूचना प्रदर्शित करने को कहा गया। घाटों पर बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश भी दिया गया। महत्वपूर्ण घाटों का भ्रमण एसडीओ एवं एसडीपीओ सुनिश्चित करेंगे। रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा 27 मार्च को निकाली जायेगी। इसके लिये पूर्व से निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आयोजकों को ससमय लाइसेंस प्राप्त करने को कहा गया। सभी लोगों से लाइसेन्स की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह का अफवाहजनक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी। सुगम यातायात को लेकर सभी सड़कों के किनारे से अवैध पार्किंग के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट। सरकार ने जारी किया नए टोल फ्री नंबर जिससे उपभोक्ता लाभ उठाकर अपने नंबर कनेक्शन लगा सकते हैं और इस का फायदा उठा सकते हैं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुन या डाउनलोड कर सकते हैं
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट अधिक जानकारी के लिए सारण मोबाइल वाणी पर आप ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।जनगणना कार्य की निगरानी, सत्यापन और ट्रबल शूटिंग है महत्वपूर्ण कार्य:-सारण डीडीसी जिला स्तरीय प्रशिक्षण: प्रथम बैच का समापन, ।।। सारण में इस बार की जनगणना तकनीक के उपयोग के कारण पिछली बार से काफी अलग और आधुनिक होगी. उक्त बातें उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने चार्ज, सहायक चार्ज और अन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण के तीसरे दिन सत्र प्रारम्भ होने पर कहीं. उन्होंने कहा कि जनगणना में आपकी भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण है. आप ही फिल्ड में आने वाली किसी भी समस्या के ट्रबल शूटर होंगे. साथ ही आपको ही कार्य की निगरानी और डाटा को सत्यापित करना होगा. इस लिए यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्त्वपूर्ण है. इसे पूरी सजगता और सूक्ष्मता के साथ ग्रहण करें. प्रगणक, सुपरवाइजर से लेकर चार्ज हेडक्वार्टर समेत हर स्तर के कार्य को बारीकी से समझें. आने वाली समस्याओं का पूर्व आंकलन कर अभी डाऊट क्लियर करें. बाद में कोई भी चूक अक्षम्य होगी. जनगणना के नाम पर कोई ओटीपी न करें शेयर अपर जिला जनगणना पदाधिकारी सह डीआईआई ने दो दिन में हुए प्रशिक्षण के टॉपिक को बिन्दुवार रिकैप किया. उन्होंने बताया कि केवल ऐप में लॉगिन के समय ओटीपी का प्रावधान है. लोगों को व्यापक तौर पर जागरूक करें कि किसी अन्य के साथ जनगणना के नाम पर कोई ओटीपी शेयर न करें. कहा कि जनगणना में एकत्र की जाने वाली सूचनाएं अति गोपनीय डाक्यूमेंट हैं. ऐप के स्तर पर इसे अति सुरक्षित बनाया गया है. प्रगणक से लेकर सुपरवाइजर या आपके स्तर पर भी इसका ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि गणना या सर्वे पूर्णतः मोबाइल एप के माध्यम से होगा. आम नागरिक भी मोबाइल एप के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज (स्व-गणना) कर सकेंगे. इस अवसर पर जिला जनसंख्या अधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, निदेशक डीआरडीए शिव कुमार पंडित, स्थापना प्रभारी पदाधिकारी मो गुलाब, स्टेट ट्रेनर सह डीसीएलआर आलोक राज, जिला कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शशि कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अंजनी कुमार लाल, ओएसडी मिंटू चौधरी आदि उपस्थित थे. विभिन्न बिंदुओं पर हुई गहन चर्चा स्टेट मास्टर ट्रेनर आदिति आनंद और जुली कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किए गए मॉड्यूल के आधार पर ट्रेनिंग को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया. उन्होंने एचएलओ मोबाइल ऐप का अवलोकन और इसकी विशेषताएं, एचएलओ प्रश्न 1 से 34 भरने की विधि, एचएलओ सुपरवाइजर ऐप का उपयोग करके डेटा सत्यापन में पर्यवेक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने डेटा प्रविष्टि को सुगम बनाने, डेटा नैतिकता, गोपनीयता, सुरक्षा मोबाइल और वेब ऐप संबंधी समस्याओं का निवारण, ऐप के उपयोग और डेटा सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें को समझाया. साथ ही सीएमएमएस डैशबोर्ड के माध्यम से क्षेत्रीय चुनौतियों, उत्तरदाताओं और गणनाकर्ताओं के व्यवहार, डेटा गुणवत्ता और निगरानी को समझाया. वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप में जिला व प्रभारी अधिकारियों के लिए डीसीएचबी प्रक्रिया पर दो भाग में चर्चा की गई. अंत में तीस मिनट तीस प्रश्न के आधार ऑनलाईन क्विज आयोजित कर प्रतिभागियों क्षमतावर्द्धन का आंकलन किया गया ।।
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट।।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सारण समाहरणालय के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों एवं जीविका कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति–पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के लिए आधुनिक ऑपरेशन थिएटर स्थापित करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द क्रियाशील करने का निर्देश दिया, ताकि जिले के मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा मिल सके। एम्बुलेंस की ऑनलाइन ट्रैकिंग के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुने या डाउनलोड करें।।
ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों की बेटियों को विभिन्न प्रकार के खेलों से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्थानीय शहर के भागवत विद्यापीठ में खेलो इंडिया एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित अस्मिता सेपक टकरा लीग 2025- 26 का आयोजन किया गया।
सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट। घाट का स्टेशन आफ बिहार की राज्य स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न । अधिक जानकारी के लिए सारण मोबाइल वाणी सुने या डाउनलोड करें।
