बिहार राज्य के पटना जिला से अनुराग कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है और दुनियाभर के लोग इसको लेकर चिंतित हैं। इसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग का असर हमारे मौसम चक्र पर भी पड़ा है, जिसके कारण अब पहले की अपेक्षा अब ज्यादा गर्मी और ज्यादा समय तक पड़ती है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और उमस में लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। इस साल लू से लोगों के मारे जाने की खबरें दुनिया के कई हिस्सों से आईं। अगर पृथ्वी का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले समय में लू से मरने वालों की संख्या में इजाफा होगा, जो बेहद चिंताजनक है।