बिहार राज्य के जमुई जिला गिद्धौर प्रखंड से संजीवन कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की लगातार तेज धुप ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।पिछले एक महीने से बारिश नहीं होने से धान के फसल झुलस रहे हैं।प्रखंड में सिंचाई की सिमित व्यवस्था होने के कारण किसानों में भी सिंचाई के कारण बहस और लड़ाई की संभावना बनी रहती है।किसान अपने खेतों में पड़े दरार को देख कर और चिंतित और निराश हो जाते हैं।किसान अपने सारी जमा पुँजी लगा कर खेती करते हैं।ऐसे में अगर फसल बर्बाद हो जाए तो उनकी पुँजी सहित मेहनत भी बर्बाद हो जाती है।
