बिहार राज्य के जमुई जिला से भीम राज मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की औधोगिकरण के कारण गाँव से लोग शहरों की ओर रुख करने लगे हैं।जिसे एक ओर शहर में आबादी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ गाँव वीरान होते चले जा रहे हैं।यह बहुत ही सोचनीय और दुःखद है की आजादी के 72 साल के बाद भी हमलोग शहर और गाँव के बीच विकास की संतुलित योजना अब तक नहीं बना सके।आजादी के बाद हर सरकार ने गाँवो की उन्नति की बातें कही है।लेकिन आज भी हमारे गाँव विकास की परिकल्पना से परे है ,गाँव में रोजगार की कमी के कारण लोग शहर की ओर पलायन करने लगते हैं।जिसके कारण शहरों में आबादी के साथ ही झुग्गी-झोपड़ियों की भी संख्या बढ़ती है।अगर वास्तव में शहरों को स्मार्ट बनाना है,तो हमें शहरों और गाँव के मध्य संतुलित विकास पर ध्यान देना होगा।गाँव की उन्नति से ही शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है।
