Transcript Unavailable.

जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के चण्डिका स्थान मंदिर में पानी की कमी के कारण यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,मजबूरन श्रद्धालु पानी पिने के लिए कुएं की पानी का इस्तेमाल कर रहे है। श्रध्दालुओ का कहना है कि यहाँ दूर-दूर से भक्त आते है पर यहाँ पानी और शौचालय का कोई व्यवस्था नहीं है। इसी तरह आप भी अपने समुदाय की ख़बरें हमारे से बाँट करा सकते है,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।

जिला मुंगेर से बिपिन कुमार जी कहते है कि जल है तो कल है,बिहार राज्य में पिछले दस वर्षो में पूर्ण सुखाड़ के कारण भूगर्भीय जलस्तर में भारी गिरावट आ गई है,ग्लोबल वार्मिंग ,जलवायु एवं जंगलों की कटाई के कारण कई जिलों में पेयजल संकट की स्थिति बन गई है।अतः इनका आम जन से अनुरोध है कि जल संरक्षण के उपायो को अमल में लाये,ताकि भूगर्भ जलस्तर में आ रही गिरावट को हम रोकने में सफलता पा सके। अगर आप भी इसी तरह अपने समुदाय एवं क्षेत्र की जानकारी हमारे साथ साझा करना चाहते है, तो हमारे नि:शुल्क 08800984861 पर जरूर मिस्ड कॉल दें।

शैलेश कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान।मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल स्थित विभिन्न क्षेत्रो में बिजली की आँख मिचौली के कारण लोग काफी परेशान है।इस उमस भरी गर्मी में पंखा डुलाने को विवश है वही काफी दिक्कतें बच्चे और बुजुर्गो को हो रही है.पिछले 3-4 दिनों में बिजली की यह स्थिति है कि 24 घंटे में मात्र 4-5 घंटे ही बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही है.

जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मुंगेर शहर के लोगो को सड़क जाम से काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है बच्चो को स्कूल जाने में तथा लोगो को अपने दैनिक कार्य करने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है वाहनो से निकले धुवे एवं होरन की आवाज भी बीमारी का कारन बनते नजर आ रहा है इस समस्या से निजात पाने के लिए लोगो ने प्रसाशन को लिखत आवेदन सौपा लेकिन अब तक यह समस्या जस के तस बनी हुई है।

विपिन कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है क़ी मुंगेर प्रखंड के विभिन्‍न वार्डो की मुख्य सड़के भले ही साफ सुथरी हो लेकिन शहर के गलियो मे अभी भी कई जगहो पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है जो लोगो के लिए आज भी परेशानी का सबब बना हुआ है .कूड़े के ढेर की वजह से मछरो का आतंक है वही बारिश के पानी से कचड़ा पूरे सड़क पर फैल जा रहा है जिसके कारण लोगो को काफ़ी परेशानी हो रही है

जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी कहते हैं कि हर साल विभिन्न भर्ती बोर्ड के द्वारा हज़ारों सरकारी कर्मियों की बहाली की जाती है। कर्मचारियों की नियुक्ति उनकी प्रतिभा के आधार पर की जाती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है , लेकिन जैसे ही नौकरी मिलती है लोग मेहनत करना भूल जाते है। बहुत कम लोग ही होते हैं जो लोक सेवा की भावना से कार्य करते हैं। अत: सरकारी नौकरी की नियुक्तियों के लिए सरकार को नियुक्ति का पैमाना बदलनी होगी। दोस्तों अगर भी इनकी तरह कोई जानकारी या अपनी राय हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल करें हमारा निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।

जिला मुंगेर से प्रिंस कुमार ,मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की नगर निगम मुंगेर में कूड़ा उठाव में वयापक घोटाला हो रहा है। धाधंली का आलम ये है की ट्रैक्टर ,जेसीबी मशीन नगर निगम का और कूड़ा उठाव के नाम पर प्रति माह 45 लाख का भुगतान एनजीओ को हो रहा है शहरवासियो से प्राप्त टैक्स और सरकार से मिली विकास राशियो को नगर निगम प्रबंधन और एनजीओ की मिलीभगत से लूटा जा रहा है लेकिन निगम बोर्ड के पार्षद महोदय मूक दर्शक बने है।दोस्तो अगर आप भी अपने विचार हमसे साझा करना चाहते है तो मिस्ड कॉल करे निशुल्क नंबर 08800984861 पर।

जिला मुंगेर से विपिन कुमार बता रहे है की इंदिरा आवास सहायक और पंचायत रोजगार सेवक दिलाएंगे बिजली , मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में सरकार ने घर घर बिजली के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की गयी है जिसके तहत इंदिरा आवास सहायक और पंचायत रोजगार सेवक को जोड़ा गया है .विभाग से निर्देश के बाद 25 जून के बाद से कार्य प्रारम्भ किया जायेगा . कार्य प्रारम्भ से पहले जिला अधिकारियो की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमे तय किया जायेगा कितने इंदिरा आवास सहायक और पंचायत रोजगार सेवक इस सर्वे कार्य में लगाए जायेंगे .

जिला मुंगेर से बिपिन कुमार जी कहते हैं कि मुंगेर प्रखंड क्षत्रे के लोगो को पानी के लिए काफी जदोजहत करना पड़ रहा है,बिहार में जल संकट की समस्या से हजारो लोग प्रभावित हैं। किसानो की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। सूखे की समस्या दिन प्रतिदिन मुंगेर के अन्य हिस्सो में भी बढ़ रहा है। अत: जलसंकट की समस्या से निपटने के लिए सरकार और आम जनता को मिलकर पहल करनी होगी। दोस्तों अगर इनकी तरह आप भी हमारे साथ अपना विचार बाँटना चाहते हैं या मोबाइल वाणी पर प्रसारित अन्य खबरें सुनना चाहते हैं तो कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।