जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी कहते हैं कि हर साल विभिन्न भर्ती बोर्ड के द्वारा हज़ारों सरकारी कर्मियों की बहाली की जाती है। कर्मचारियों की नियुक्ति उनकी प्रतिभा के आधार पर की जाती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है , लेकिन जैसे ही नौकरी मिलती है लोग मेहनत करना भूल जाते है। बहुत कम लोग ही होते हैं जो लोक सेवा की भावना से कार्य करते हैं। अत: सरकारी नौकरी की नियुक्तियों के लिए सरकार को नियुक्ति का पैमाना बदलनी होगी। दोस्तों अगर भी इनकी तरह कोई जानकारी या अपनी राय हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल करें हमारा निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।