जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के चण्डिका स्थान मंदिर में पानी की कमी के कारण यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,मजबूरन श्रद्धालु पानी पिने के लिए कुएं की पानी का इस्तेमाल कर रहे है। श्रध्दालुओ का कहना है कि यहाँ दूर-दूर से भक्त आते है पर यहाँ पानी और शौचालय का कोई व्यवस्था नहीं है। इसी तरह आप भी अपने समुदाय की ख़बरें हमारे से बाँट करा सकते है,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।