जिला मुंगेर से विपिन कुमार बता रहे है की इंदिरा आवास सहायक और पंचायत रोजगार सेवक दिलाएंगे बिजली , मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में सरकार ने घर घर बिजली के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की गयी है जिसके तहत इंदिरा आवास सहायक और पंचायत रोजगार सेवक को जोड़ा गया है .विभाग से निर्देश के बाद 25 जून के बाद से कार्य प्रारम्भ किया जायेगा . कार्य प्रारम्भ से पहले जिला अधिकारियो की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमे तय किया जायेगा कितने इंदिरा आवास सहायक और पंचायत रोजगार सेवक इस सर्वे कार्य में लगाए जायेंगे .