जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी कहते है कि स्वच्छता अभियान की चर्चा जोरो से चल रही है पर इसका हक़ीकत कुछ ओर ही है। जनता के बिना किसी भी बदलाव की उम्मीद करना बेकार है, दैनिक दिनो मे प्रयोग होने वाले ऐसे सैकड़ो चीजे है, जिससे कचड़ा की ढेर लग जाता है, हम सब इसका क्या करते है ? स्वच्छ भारत अभियान की सफलता भी हमारी सोच पर निर्भर है। जब हम खुद को बदल लेंगे,तभी देश बदलेगा।हम अपने अास-पास कचड़ा नही फैलने देंगे, अगर नागरिक साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगे तो स्वच्छ भारत अभियान का सपना जरूर सच होगा। इसी तरह अाप भी जरूर बांटे अपना विचार, हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल देकर।
विपिन कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बालू नही मिलने के कारण निर्माण कार्य बाधित। मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के जिले के अलग-अलग घाटो प्र बालू खनन प्र विभाग द्वारा रोक लगाए जाने के कारण भवन निर्माण,सड़क इत्यादि निर्माण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है.बालू खनन रोक से जहां निर्माण कार्य प्रभावित हुअा है वही हजारो मजदूरो का रोजगार भी छीन गया है हालांकि मुंगेर के अास-पास के जिलो मे गंगा घाटो से बालू उठाव का काम हो रहा है परंतु वहाँ से मुंगेर तक बालू लाने मे ट्रांसपोट लागत इतनी बढ़ जाती है की लोग बालू खरीदना नही चाहते है। दिन-प्रतिदिन मजूदर काम की तलाश मे चौक प्र इकठ्ठा रहते है लेकिन जब काम नही मिलता तो वो घर को वापस हो जाते है।
जिला-मुंगेर,बिहार से बिपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर प्रखंड के शहरी क्षेत्र डायरिया की चपेट में आ गया है, तेज उमस भरी गर्मी के कारण डायरिया के मरीजो की संख्या दिनो-दिन वृद्धि होती जा रही है मुंगेर क्षेत्र के जितने भी डायरिया के मरीज ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे है, उनमें अधिक शहरी क्षेत्र के लोग शामिल है, भर्ती मरीजो पर शहरी क्षेत्र के गंगा तट के किनारे बसे हुए शहरवासियो की संख्या ज्यादा है स्थानीय लोगो ने शिकायत की है कि साफ-सफाई के अभाव तथा गंदे-नाले ने इस क्षेत्र के पेयजल को प्रभावित किया है, तथा स्वास्थ विभाग द्वारा प्रभावित भवनों में ओ.आर.एस का वितरण नहीं करवाया जा रहा है चिकित्सको का माने तो डायरिया कोई गम्भीर बीमारी नहीं है लेकिन समय पर ईलाज नहीं होने पर मरीजो की हालत गम्भीर हो सकती है,इन दिनों अधिकांश लोग उमस भरी गर्मी एवं खान-पान में सावधानी नहीं बरतने के कारण डायरिया के शिकार हो रहे है ऐसे दिनो में अत्यधिक तेल एवं मसालेदार भोजन से लोगो को परहेज करना चाहिए।दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी बाँटना चाहते हैं,तो हमारे निशुल्क नंबर 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे ।
मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मेंटेनेन्स के नाम पर कट रही बिजली,उपभोक्ता हो रहे है परेशान।मुंगेर प्रखंड क्षेत्र मे पिछले 10 दीनो से उमस भरी गर्मी ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है।विद्दुत विभाग के द्वारा मेंटेनेन्स के नाम पर आज मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे बिजली काटी गयी,जो दोपहर के 2 बजे उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराई गयी।इससे लोगो को काफ़ी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है . इसी तरह की सामुदायिक ख़बरें हमारे साथ जरूर बांटे ,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।
जिला- मुंगेर,बिहार से राजीव कुमार ठाकुर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर जिले के समाहरणालय-सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जमालपुर प्रखंड कार्यालय में विगत वर्षो से कई शिक्षको के प्रति-नियुक्ति का मामला उठाया गया इस मौके पर डी.ई.ओ ने कहा कि कई शिक्षको की ये आदत हो गई है कि वे शिक्षण का कार्य करना नहीं चाहते, इसी बात पर जिला-अधिकारी उदय कुमार सिंह ने जिले के तमाम बी.डी.ओ को पत्र जारी कर यह निर्देश दिया है कि सभी बी.डी.ओ अपने कार्यालय में प्रति-नियुक्ति सभी शिक्षको को तीन दिन के अंदर विर्मित कर इसकी जानकारी जिला अधिकारी को दे।इसी तरह की और भी ख़बरें हमारे साथ जरूर बांटे ,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।
जिला- मुंगेर से परवीन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि भागलपुर जिले अंतर्गत नाथनगर प्रखंड के ओ.पी थाना की गस्ती की गाड़ी के दौरान पुरानी सड़क कचहरी के समीप अपने घर के आस-पास घूम रहे अपने वाहन से रवि कुमार ने बताया कि ओ.पी थाना की गाड़ी ने जबरन रोककर हेलमेट नहीं रहने के कारण 500 रूपए का अवैध वसूली की गई और ना ही किसी प्रकार का रसीद दिया गया इस प्रकार से ऐसा प्रतीत होता है कि रात्रि लगभग 8 बजे गस्ती की गाड़ी ने बिल्कुल अवैध वसूली की है।दोस्तों अगर आप भी अपने क्षेत्र की हो रही समस्याओं को हमारे साथ बाँटना चाहते है तो निशुल्क नंबर पर 8800984861 मिस्ड कॉल करे।
बिपिन कुमार जिला मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की प्रदूषण सिर्फ बाहर ही नहीं है बल्कि घर के चार दिवारी के अंदर की हवा भी उतनी ही नुकसानदायक है। वे बताते है की विकाश की तेज गति से जहाँ मनुस्य को लाभ मिल रहा है वही उसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे है। मनुस्य अपनी जरूरतों के लिए वनों का सफाया करता जा रहा है। वे यह भी बताते है की यदि उद्योगों को बंद नहीं किया जा सकता पर कारखानों में प्रयोग किये जा रहे उपकरणों में सुधर किया जा सकता है। वे यह भी बताते है की पॉलिथीन का प्रयोग न कर के हम प्रदुषण मुक्त भारत की दिशा में हम प्रयास कर सकते है।
जिला मुंगेर से राजीव कुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बिहार सरकार श्रम संसाधन एवम नियोजन विभाग की ओर से सोमवार को पोलो मैदान में नियोजन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्धघाटन स्थानीय विधायक के द्वारा किया गया जिला अधिकारी ने कहा की समय समय पर बेरोजगार एवम रोजगार मंद युवको को नियोजन मेले के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध किया जाएगा इस लिए मुंगेर क्षेत्र के युवा मेले को एक अवसर के रूप में ले और अधिक से अधिक लाभ उठाए।इस मेले में विभिन्न क्षेत्र के बड़ी बड़ी कम्पनियो ने हिस्सा लिया है।
जिला-मुंगेर,बिहार से दीपक कुमार आर्य जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उमस भरी गर्मी के बाद क्षेत्र में तेज आंधी के साथ तेज-धार बारिश से लोगो को राहत महसूस हुआ है, वही मकई फसल को भी लाभ पहुंचा, दूसरी ओर कुछ नुकसान का भी सामना करना पड़ा, एन.एच.एफ.सी के निकट ग्राम भगत चौकी के पास वृक्ष का टहनी गिर जाने से कुछ देर के लिए रोड जाम हो गया हालांकि ग्रामीणो के द्वारा तत्काल वृक्ष को हटा लिया गया किसी तरह की भारी नुकसान नहीं हुई।दोस्तो अगर आप भी इसी तरह की ख़बरें हमारे साथ साझा करना चाहते है, तो हमारे नि:शुल्क 08800984861 पर जरूर मिस्ड कॉल दें।
विपिन कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि रूठ गया बदरा,तरस रहे किसान।मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनो प्रतिदिन आसमान में बादल को मंडराते देख किसानो की उम्मीदें जगने लगती है,उन्हें लगता है की अब उनके खेतो में लगे फसलो को फिर से जान आ जाएगी किन्तु चिलचिलाती धुप से किसान मायूस हो जाते है.बारिश नहीं होने से नमी की कमी के कारण फसलो की बुआई नहीं हो पा रही है।बारिश न होने से न सिर्फ किसान बल्कि आम जीवन भी प्रभावित हो रहे है.अगर आप भी इसी तरह की ख़बरें हमारे साथ साझा करना चाहते है, तो हमारे नि:शुल्क 08800984861 पर जरूर मिस्ड कॉल दें।
