विपिन कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बालू नही मिलने के कारण निर्माण कार्य बाधित। मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के जिले के अलग-अलग घाटो प्र बालू खनन प्र विभाग द्वारा रोक लगाए जाने के कारण भवन निर्माण,सड़क इत्यादि निर्माण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है.बालू खनन रोक से जहां निर्माण कार्य प्रभावित हुअा है वही हजारो मजदूरो का रोजगार भी छीन गया है हालांकि मुंगेर के अास-पास के जिलो मे गंगा घाटो से बालू उठाव का काम हो रहा है परंतु वहाँ से मुंगेर तक बालू लाने मे ट्रांसपोट लागत इतनी बढ़ जाती है की लोग बालू खरीदना नही चाहते है। दिन-प्रतिदिन मजूदर काम की तलाश मे चौक प्र इकठ्ठा रहते है लेकिन जब काम नही मिलता तो वो घर को वापस हो जाते है।